How to Reduce Stomach Fat: बोदी समुदाय के लोग अपने राजा को ही देवता मानते हैं और पूरी जिंदगी उसकी बात को मानते हैं। यहां जिसकी तोंद सबसे ज्यादा होती है, वह सबसे हैंडसम माना जाता है। वहीं नए राजा को ताजपोशी से पहले गाय के दूध और खून का कॉकटेल पीना पड़ता है। 

नई दिल्ली। How to Reduce Stomach Fat: अफ्रीकी देशों में अजीबो-गरीब परंपराएं हैं। हैरान करने वाली संस्कृतियां हैं। इन्हीं में एक देश है इथियोपिया, जहां तमाम आदिवासी जनजातियां निवास करती हैं। बोदी यहां की प्रमुख जनजातियों में एक है। इस जनजाति में पुरूष हट्टे-कट्टे और मोटे होते हैं। वजन बढ़ाने के लिए वे शहद के साथ एक ऐसी और चीज का सेवन करते हैं, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, बोदी समुदाय में मान्यता है कि राजा वही चुना जाएगा, जिसकी तोंद सबसे ज्यादा निकली होगी। सबसे ज्यादा मोटा होगा। ऐसे शख्स को शादी के लिए मनपसंद लड़की चुनने का हक भी होगा। इस समुदाय के लोग ज्यादातर नग्न रहते हैं। सिर्फ कमर पर कपास की पट्टी पहनते हैं और महिलाएं चादरनुमा कपड़े से तन ढंकती हैं। 

बेटा होने पर पिता उसे गाय या बैल गिफ्ट में देते हैं 
इस समुदाय की अलग भाषा, अलग बोली, अलग संस्कृति और अलग परंपरा है। इस समुदाय के लोग मिलनसार होते हैं। करीब दस हजार की आबादी वाला यह समुदाय आमतौर पर पशुपालन पर निर्भर है। किसी के पास अगर थोड़ी-बहुत जमीन है तो वह उस पर खेती कर लेता है। इस समुदाय में अगर किसी को बच्चा होता है, पिता उसे बैल या गाय बतौर गिफ्ट देते हैं। 

गाय का खून और दूध अलग-अलग बर्तन में निकालकर देते हैं। 
इस समुदाय का नेता कोमारो होता है। यह पूरी आबादी का मुखिया होता है और इसके आदेश को समुदाय में सभी लोग भगवान की तरह मानते हैं। राजा पूरी उम्र मोती की एक माला पहना है। जब बुजुर्ग मुखिया की मौत हो जाती है, तब नए राजा के चुनाव के लिए समुदाय के बुजुर्ग लोग गाय को मारते हैं। फिर सूखी लौकी को बर्तन बनाकर उसमें गाय का खून निकालते हैं। ऐसे ही एक अन्य बर्तन में गाय का दूध रखते हैं। मृत राजा के बड़े बेटे को उसका उत्तराधिकारी चुना जाता है। उसे दूध और खून का कॉकटेल पीना होता है। इसके बाद उसे मोतियों की माला पहनाई जाती है। सभी बड़े-बुजुर्ग उसे आशीर्वाद देते हैं और इस तरह वह समुदाय के नए मुखिया का चुनाव करते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

इस बच्ची को भगवान ने दी है जन्मजात मुस्कुराहट, दुर्लभ बीमारी से पीड़ित आयला बनी टिकटॉक स्टार

इस मां ने बेटी को बचाने के लिए कुर्बान कर दी जान, पति करना चाहता था यह घिनौना काम

यहां महिला और पुरूष के प्राइवेट पार्ट पर लगाते हैं करंट, खुलेआम होता है रेप, जो भागा उसे मार देते हैं गोली

चूहा फंस गया कुत्तों में, यह वीडियो कर देगा दिमाग खराब, अब तक करीब 64 लाख लोगों ने देखा