ब्रिटेन की एक महिला का शेर के बच्चों के साथ सोते हुए वीडियो वायरल। महिला ने इन शावकों को बचाया और अब अफ्रीका भेजने की योजना।

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर ब्रिटेन की एक महिला के वीडियो ने सनसनी फैला दी है। यह महिला शेर के चार बच्चों के साथ लेटी नजर आ रही है। सभी बच्चे उसकी गर्दन के पास हैं और लिपटकर सोने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे शेर के बच्चों ने महिला को अपनी मां समझा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल को छू लेने वाला यह वीडियो फ्रेया एस्पिनॉल का है। वन जंगली जानवरों के संरक्षण के लिए काम करती हैं। उन्होंने इन चार बच्चों की जान बचाई थी। इसके बाद से उनका लालन-पालन कर रहीं हैं। यह वीडियो ऑनलाइन पोस्ट होने के बाद से वायरल हो रहा है।

मार दिए जाते शेर के ये शावक

एस्पिनॉल ने बताया कि इन शावकों को तब बचाया गया जब उन्हें मार दिया जाना था। उन्होंने उन्हें पालने और देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। कई नेटिजन्स ने शावकों को बचाने के लिए एस्पिनॉल की तारीफ की। कुछ लोगों ने जंगली जानवरों के साथ उनके करीबी संपर्क पर चिंता जताई है। एस्पिनॉल की योजना है कि बच्चों बड़े होने पर उन्हें अफ्रीका के जंगल में खुला छोड़ दिया जाएगा।

View post on Instagram

एस्पिनॉल ने वीडियो के साथ लिखा, "मैं रात को कैसे सोती हूं (पालतू जानवरों के साथ नहीं)...। कुछ महीने पहले हमने 4 छोटे शेरों को बचाया था। ये मार दिए जाने से बस कुछ ही घंटे दूर थे। वे किसी ऐसे व्यक्ति के घर कैद में पैदा हुए थे जो लाभ के लिए जानवरों का शोषण करता है। हमने हस्तक्षेप किया और इन्हें बचा सके। मैंने उन्हें हाथ से पालना शुरू किया, जिसमें उनके साथ सोना और एक मां की तरह उनका पालन-पोषण करना शामिल था। हमारी योजना उन्हें अफ्रीका भेजने की है। हमने पहले भी बचाए गए और हाथ से पाले गए अन्य शेरों के साथ ऐसा किया है। हाथ से पालना हमेशा एक अंतिम उपाय होता है। इस मामले में यह उनके जीवन को बचाने का एकमात्र तरीका था।"

यह भी पढ़ें- Video: मेरे मामू थे, अब पति...! पाकिस्तानी लड़की के दावे ने मचाई सनसनी