इस वीडियो को ट्विटर पर HumansNoContext नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसमें एक शख्स अलग-अलग बंदूकों से अपने मुंह के अंदर गोली चलाता नजर आता है।

वायरल डेस्क. दुनिया में अजीब-अजीब किस्म के लोग भरे पड़े हैं और रील्स के इस दौर में हर रोज ऐसे वीडियो देखने मिल ही जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ट्विटर पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग चकरा सकता है। वायरल वीडियो में शख्स नजर आता है जो अपने मुंह में बंदूक की नली रखकर गोली चलाता है और उसे कुछ नहीं होता। नोट : तस्वीरें विचलित कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो पर यकीन करना मुश्किल

इस वीडियो को ट्विटर पर HumansNoContext नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसमें एक शख्स अलग-अलग बंदूकों से अपने मुंह के अंदर गोली चलाता और फिर बंदूक से निकले बुलेट को जमीन पर थूकता नजर आता है। हैरानी की बात ये है कि इस खतरनाक स्टंट में उसे कुछ भी नहीं होता है। वहीं वीडियो देखकर कई लोग इसपर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

Scroll to load tweet…

वायरल वीडियो देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं तो कई इसे फर्जी बता रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को अबतक ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें….