बता दें कि तमाम नेगेटिव कमेंट्स के बावजूद इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है।  

वायरल डेस्क. बर्थडे पर अक्सर केक में मुंह दबाना ताे आपने देखा होगा पर एक बर्थडे ब्वॉय के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस बर्थडे ब्वॉय के दोस्तों ने उसके जन्मदिन पर कई केक लाए जिसमें एक एक केक गाय के गोबर से बनाया हुआ था। केक देखने में ऐसा था कि उसपर कोई शक नहीं कर पाता इसके बाद जो हुआ वो देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो देखकर नाराज हुए लोग

बर्थडे ब्वॉय के दोस्तों ने उसके सामने केक काटने के लिए रखे और उसके केके के पास झुकने के लिए कहा। तभी सभी ने मिलकर उसका मुंह गोबर वाले केक में धंसा दिया और भाग खड़े हुए। इस वीडियो का सूजल जाधव नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसपर ज्यादातर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है।

गोबर वाले केक पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा, ‘ये कोई जश्न मनाने का तरीका नहीं बल्कि बहुत ज्यादा गंदगी है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये बेहद घटिया हरकत है, ऐसे दोस्त किसी को न मिलें।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो के लिए डिस्लाइक बटन होना चाहिए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘उसका जन्मदिन है और आप उसका मुंह गोबर में डाल रहे हैं, बेहद घटिया हरकता।’ बता दें कि तमाम नेगेटिव कमेंट्स के बावजूद इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है। देखें वायरल वीडियो….

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : 3 साल के बच्चे ने डॉक्टर को किया परेशान, हर बात का देने लगा जवाब, देखें क्यूट वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें….