मामला 17 अगस्त का है। महिला पर गाय ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एयरलिफ्ट कर बचाया गया।

ब्रिटेन. भारत में रोड पर घूमने वाले मवेशी अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं, जिससे लोग घायल भी हो जाते हैं। लेकिन साउथ वेल्स में ऐसी ही एक घटना हुई, जिसके बाद गाय को गोली मार दी गई। मामला साउथ वेल्स के स्वानसी के पास गोवर प्रायद्वीप का है। यहां 30 साल की महिला पर गाय ने हमला कर दिया। इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 अगस्त की है घटना
मामला 17 अगस्त का है। महिला के उपर गाय ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद मौके पर पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां की घटना है वहां पर मवेशियों के खुलेआम घूमने की समस्या रही है। आस-पास के लोगों में भी इस बात का डर बना रहता है।

महिला को किया गया एयरलिफ्ट
अभी ये पता नहीं चला है कि महिला पर हमला करने वाली गाय का क्या हुआ, लेकिन कुछ सूत्रों के मुताबिक, गाय को गोली मार दी गई है। 

साउथ वेल्स पुलिस ने कहा, साउथगेट, स्वानसी के एक खेत में इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया, जहां एक महिला को गाय ने टक्कर मार दी थी। उसे वेल्स के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उसकी चोटों का इलाज किया जा रहा है। मेडिकल टीम ने कहा, महिला को ट्रीटमेंट के लिए एयरलिफ्ट किया गया।

ये भी पढ़ें...

1- 'तालिबानी जबरदस्ती घर में घुस गए, मां से खाना बनाने के लिए कहा, मना करने पर पीटकर मार डाला'

2- पूरा गांव जला देता था, बच्चों को काट देता था...उस राक्षस की कहानी, जिसकी क्रूरता देख तालिबान भी कांपता था

3- Afghanistan में झंडे को लेकर क्यों मचा बवाल? Taliban ने इस चक्कर में 2 को गोली मार दी, 8 बुरी तरह जख्मी

4- चोरी पर कार में हाथ बांध पीटा, लोगों को जानवरों की तरह डंडे मारे..8 तस्वीरें बताती हैं तालिबान नहीं सुधरेगा

5- Taliban को भी डराने वाली ये महिला कौन है, जिसे Afghanistan पर कब्जे के बाद लड़ाकों ने किया कैद