इंडोनेशिया में टिडांग समुदाय के लोगों में शादी करना मजा नहीं वास्तव में सजा हो जाती है। इस समुदाय के लोगों का मानना है कि शादी के तीन दिन तक दूल्हा और दुल्हन को टाॅयलेट नहीं जाना चाहिए। अगर उन्होंने इसे नहीं माना तो बड़ा अपशकुन होगा। 

नई दिल्ली। शादी ऐसी चीज है जिसे हर धर्म और समुदाय के लोग मानते हैं। गरीब हो या अमीर, छोटी जाति का हो या फिर बड़ी। सभी अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार यह परंपरा निभाते हैं और इससे जुड़ी रस्में फाॅलो करते हैं। शादी से जुड़ी ज्यादातर रस्में मजेदार और दिलचस्प होती हैं। दूल्हा और दुल्हन खुशी-खुशी इन्हें निभाते हैं। मगर तब क्या हो, जब कुछ समुदायों में इससे जुड़ी रस्में परेशानी का सबब बन जाएं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया के टिडांग समुदाय के साथ है। इस समुदाय में दूल्हा और दुल्हन को पवित्र रखने के चक्कर में तीन दिन तक उन्हें बेहद कम खाना और पानी दिया जाता है। इसके पीछे लाॅजिक यह दिया जाता है कि कम खाने और पीने से दूल्हा और दुल्हन टाॅयलेट नहीं जाएंगे। टाॅयलेट नहीं जाएंगे तो दोनों बुरी शक्तियों से बचे रहेंगे। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई अपशकुन नहीं होगा और वे बिना परेशानी लंबी जिंदगी गुजारेंगे। इसके लिए इस समुदाय के लोगों का मानना है कि शादी के तीन दिन बाद तक दूल्हा और दुल्हन टाॅयलेट से दूर रहें यानी बिल्कुल भी टाॅयलेट नहीं जाएंगे। इसकी कड़ी निगरानी भी होती है, जिससे उनमें से कोई चोरी-छिपे टाॅयलेट चला न जाए। 

अगर दूल्हा और दुल्हन टाॅयलेट गए तो अपशकुन होगा 
यह अजीबो-गरीब रस्म इंडोनेशिया के टिडांग समुदाय के लोग मानते हैं और लंबे समय से इसका कड़ाई से पालन करते आ रहे हैं। वे इसके पीछे जो तर्क देते हैं वह भी हैरान करने वाला है। उनका मानना है कि शादी के तीन दिन बाद तक दूल्हा और दुल्हन टाॅयलेट नहीं जा सकते। उनके मुताबिक, शादी पवित्र होती है। पूजा-पाठ से दूल्हा और दुल्हन शुद्ध होते हैं। अगले तीन दिन तक उन्हें बुरी शक्तियों से बचाना चाहिए। टाॅयलेट में बुरी शक्तियों का वास रहता है, इसलिए दोनों का वहां जाना खतरे से खाली नहीं होगा। वहां जाने से बुरी शक्तियां उनके भीतर प्रवेश कर जाएंगी और आने वाले पूरे समय में उन्हें कष्ट देंगी। 

तीन दिन तक दूल्हा और दुल्हन की कड़ी निगरानी 
इस दौरान दूल्हा और दुल्हन की सख्ती से निगरानी की जाती है कि कहीं वे गलती से या चोरी से टाॅयलेट का इस्तेमाल न कर लें। उनका मानना है कि ऐसा करना बड़ा अपशकुन होगा। वे चाहते है कि दूल्हा और दुल्हन बुरी नजर से बचे रहें। गंदी जगह पर बुरी शक्तियों का वास होता है, इसलिए वे वहां न जाएं। इससे उनके शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आयेंगी और उन्हें अलगाव या अकाल मृत्यु तक का सामना करना पड़ सकता है। इस रस्म को दूल्हा और दुल्हन अच्छे से निभा सकें इसके लिए उन्हें बेहद कम खाना और पानी पीने को दिया जाता है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

रूसी पर्यटक ने प्राचीन मंदिर में खिंचवाई न्यूड फोटो, इंडोनेशियाई सरकार ने सुनाई यह सख्त सजा

मशहूर मुर्गे की पुलिस अधिकारी ने कर दी हत्या, खूब रोया शहर, लाश का अब तक पता नहीं

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

OMG! बुजर्ग चूहे को जवान करने में सफल हुए वैज्ञानिक, काम आई यह तकनीक