एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे कार में लगे डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता कैद हो गई।

हनोई: यागी तूफान ने एक पुल और उस पर मौजूद ट्रक सहित कई वाहनों को नदी में गिरा दिया। इस बड़ी दुर्घटना में पीछे से आ रही एक कार बाल-बाल बच गई। कार में लगे डैशकैम में कैद हुई इस घटना ने वियतनाम में तबाही मचाने वाले तूफान यागी की भयावहता को उजागर किया है। एशिया में इस साल आया सबसे शक्तिशाली चक्रवात यागी ने वियतनाम में भारी तबाही मचाई है। इसी बीच उत्तरी वियतनाम में एक व्यस्त पुल के चक्रवात में नदी में गिरने का वीडियो सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फु थो प्रांत में स्थित फोंग चौ पुल ढह गया। यह हादसा सोमवार को हुआ। पुल के साथ ट्रक समेत कई वाहन उफनती नदी में गिर गए। अधिकारी लापता 13 लोगों की तलाश कर रहे हैं। पिछले 30 वर्षों में वियतनाम में आया और इस साल एशिया का सबसे शक्तिशाली चक्रवात यागी शनिवार सुबह उत्तरी वियतनाम में 203 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ़्तार से टकराया था।

Scroll to load tweet…

10 कारें, 2 स्कूटर और एक ट्रक समेत कई वाहन लाल नदी में पुल के गिरने से बह गए। नदी से तीन लोगों को बचाया गया है। 1230 फीट लंबे पुल का एक हिस्सा ढह गया। सेना ने इस क्षेत्र में पुल के अंतर को पाटने के लिए पोंटून पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है। वियतनाम में इमारतों की छतें उड़ने और पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। वियतनाम के तटीय शहरों से अकेले 50,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। तूफान के बाद 15 लाख लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। फिलहाल तूफान की रफ़्तार कम हो गई है, लेकिन इसके साथ आई भारी बारिश ने वियतनाम में भारी तबाही मचाई है। तूफान से जुड़ी घटनाओं में अब तक 240 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं।