इंस्टाग्राम पर एक मां और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बेटी मां को सरप्राइज गिफ्ट देती है और छिपकर रिएक्शन देखती है। मां ने गिफ्ट पैकेट खाेलने के बाद जो देखा, वह हैरान करने वाला था। 

ट्रेंडिंग डेस्क। सोशल मीडिया पर आप जब भी आइए, आपको एक से एक शानदार फोटो और वीडियो मिलेंगे। अगर कहें कि यह वायरल वीडियो, फोटो और पोस्ट का खजाना है, तो गलत नहीं होगा। कई फोटो, वीडियो या पोस्ट तो ऐसी होती हैं, जो हमें हंसा देती हैं, तो कुछ दुखी कर जाती है। मगर कुछ ऐसी भी होती हैं, जो हमें खुशी से रोने पर मजबूर कर देती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर वायरल हो रह है। इसमें देखा जा सकता है कि एक बेटी अपनी मां को सरप्राइज गिफ्ट देती है और मां जब खोलती है तो उसका रिएक्शन देखने के बाद कई लोगों की आंखें नम हो जाती है। कुछ यूजर्स तो ये भी कहते दिख रहे कि इस वीडियो को बार-बार देखने का मन कर रहा। 

View post on Instagram

अनोखा गिफ्ट भेजकर मां के सपने को सच करती है बेटी 
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा है, उसके मुताबिक, मैं नहीं रो रही, आप रो रहे हो। इसके अलावा सरप्राइज, गोल्डेन रिट्रिवर और इंस्पीरेशन वर्ड्स के साथ हैशटैग हैं। इस वीडियो में भी टेक्सट कैप्शन है। इसमें लिखा है, बेटी मां के सपने को सच करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेटी दरवाजे पर बड़ा सा गिफ्ट पैकेट रखती है। डोर बेल बजाती है और भागकर पास के गार्डन में छिप जाती है। वह यहां से आगे होने वाली घटना को देखती रहती है। तभी मां दरवाजा खोलती है। गिफ्ट पैकेट रखा है, मगर वहां कोई नहीं। इसे देखने के बाद ही वह चौंक जाती है। फिर पैकेट खोलती है। पैकेट के एक अंदर एक और पैकेट। जब ये दूसरा पैकेट खुलता है तो उसके अंदर होता है एक गोल्डेन रिट्रिवर नस्ल के कुत्ते का बच्चा। 

पहली बार में महिला कुत्ते के बच्चे के साथ घुलमिल जाती है और दोनों खेलने लगते हैं 
मां इसके साथ वहीं खेलने लग जाती है। कुत्ते का बच्चा भी उस महिला के साथ पहली ही बार में घुल जाता है। इसके बाद का जो क्षण है, वह बेहद सुखद है। बस मन करेगा आप देखते रहें इसे। इस वायरल वीडियो को करीब एक करोड़ बार देखा जा चुका है। वहीं, छह लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। सैंकड़ों यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ