क्या आपने कभी सुना है कि किसी डॉक्टर से ईलाज कराने के बदले में कुछ गिफ्ट या दूसरी चीजें मरीजों को मिली हों। अगर, नहीं सुना तो अब जान लीजिए कि दांतो का एक डॉक्टर मरीजों को खतरनाक गिफ्ट दे रहा है। 

Dentist Offer Gun. क्या आपने कभी किसी डॉक्टर को अपने मरीज को गिफ्ट देते हुए देखा या सुना है। अगर, नहीं तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि हम आपको ऐसे डॉक्टर की स्टोरी बताने जा रहे हैं, जो अपने मरीजों को गिफ्ट में बंदूक देता है। जी हां, आप चौंक गए होंगे कि आखिर डॉक्टर बंदूक क्यों देगा। जानकारी के लिए बता दें कि नॉर्थ कौरोलिना के एक डेंसिस्ट ने ऐसा ऑफर मरीजों के लिए रखा है। नॉर्थ कैरोलिना का आर्थो डेंटिस्ट ने ग्रिन्स एंड ग्लॉक्स नाम से प्रमोशनल स्कीम तैयार कि है। इसमें दांतों का ट्रीटमेंट कराने वाले मरीजों को मुफ्त में एक गन दी जा रही है। आखिर ऐसा क्यों है, यह भी जान लेना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों को आकर्षित करने के लिए यह स्कीम

ग्लैडवेल ऑर्थोडॉन्टिक्स के मालिक डॉ. जेसन ग्लैडवेल का कहना है कि हमने प्रचार करने के लिए यह स्कीम लांच की है। हमने जितना सोचा था, उससे कहीं ज्यादा रिस्पांस मिल रहा है। यह स्कीम लोगों को ध्यान खींच रही है। जब भी बंदूक की बात होती है तो यह सीधे हिंसा से जुड़ जाता है लेकिन यह आत्मरक्षा का भी साधन है। 

डॉक्टर ने बताया कि इस तरह के प्रमोशन के माध्यम से हमने मरीजों का ईलाज किया है। हम जो गन मरीजों को दे रहे हैं, उसकी कीमत करीब 500 डॉलर है। हां हमने शर्त रखी है कि यह गन सिर्फ 21 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों को ही दिया जाएगा। इस ऑफर के बाद कई सारे लोगों ने हमारी सदस्यता ली है और हम ईलाज कर रहे हैं। डॉक्टर ने साफ कहा कि मैं मरीजों से फीस लेने की वजाय उन्हें ही भुगतान कर रहा हूं। जिसे भी बंदूक की जरूरत है, वह चलकर हमारे क्लिनिक तक पहुंच रहा है। हम मरीजों की उम्र और दूसरे बैक ग्राउंड की जांच के बाद ही गन प्रोवाइड करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

India-US 2+2 डायलॉग: सामरिक सहयोग बढ़ाने पर रक्षा और विदेश मंत्री कर रहे बात