दीपावली पर एक डॉक्टर द्वारा भिखारी महिला को कंडोम देने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर इस हरकत की कड़ी आलोचना हो रही है, लोगों ने इसे शर्मनाक और असंवेदनशील बताया है।

सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए मुद्दे चर्चा का विषय बनते रहते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक डॉक्टर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक शख्स, जो खुद को डॉक्टर बताता है, एक महिला को कंडोम देता दिख रहा है, जो अपने बच्चे के साथ भीख मांग रही है। इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने इस हरकत की आलोचना की है। कड़ी आलोचना के बाद युवक ने वीडियो डिलीट कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"दुर्योधन" नाम के एक्स हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया गया था। 31 अक्टूबर, दीपावली के दिन पोस्ट किए गए इस वीडियो का कैप्शन था, "रोड किनारे भिखारियों की मदद करने का सबसे अच्छा तरीका"। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स, फुटपाथ पर अपने बच्चे के साथ भीख मांग रही महिला के पास जाता दिख रहा है। जैसे ही वह पास पहुँचता है, महिला मदद की उम्मीद में हाथ फैलाती है। उसे पैसे मिलने की उम्मीद होती है, लेकिन वह शख्स उसकी हथेली में एक कंडोम का पैकेट रख देता है। 

Scroll to load tweet…

#DiwaliCelebration, #Dhanteras जैसे हैशटैग के साथ पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने इसकी आलोचना की। ज्यादातर लोगों ने इस हरकत को घिनौना, अशोभनीय और नीच बताया। एक यूजर ने पूछा कि क्या आपको ऐसा करने का कोई हक है? कई लोगों ने सवाल किया कि आखिर ऐसी हरकत करने की क्या जरूरत थी? कुछ लोगों ने इसे बेहद अनुचित और अपराधिक कृत्य बताया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि आपने उसकी मजबूरी का मजाक बनाया और बिना उसकी सहमति के उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो बहुत गलत है। लोगों ने कहा कि एक डॉक्टर या जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, किसी को मजे के लिए शर्मिंदा करना शर्मनाक और निराशाजनक है।