मलेशिया के एक घर में छत से सरकने की आवाज आने पर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। जांच करने पर पता चला कि छत में 16.5 फीट लंबा और 80 किलो वजनी अजगर छिपा था।

वायरल न्यूज, giant python rescue malaysia । मलेशिया में सांप मिलना बिल्कुल आम बात है। यहां हर नस्ल के विलुप्त सांपों की प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे विचित्र और विलक्षण सांप भी सामने आ जाते हैं, जिसे देखने के लिए आपको कई बार आंखों को मलना पड़ता है। जी हां लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। कम्पुंग ड्यू, कामंटिंग, मलेशिया में एक घर के लोग अक्सर अपनी फॉल सीलिंग सरकने की आहट महसूस करते थे। इस बार उन्होंने रेस्क्यू ऑफीसर को घर में कुछ होने की आशंका के बारे में बताया था।हर रात आती थी छत से सरकने की आवाज

अधिकारियों ने जांच के बाद पाया कि फॉल सीलिंग में कोई सांप छिपा हुआ है। इसके बाद इसका रेस्क्यू शुरु किया है। न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक, इस घर में 22 नवंबर को रात 8 बजे के आसपास ताइपिंग डिस्ट्रिक्ट सिविल डिफेंस फोर्स के द्वारा रेस्क्यू शुरु किया गया। बचाव अधिकारियों को लिविंग रूम की छत की फॉल सीलिंग को गिराना पड़ा। शुरुआत में उसे छड़ी से काबू करने की कोशिश की गई, लेकिन वो हाथ नहीं आय़ा। खतरा भांपकर उसकी एक्टिवीट शुरू हो गई। आखिरकार छत को गिराना पड़ा । लेकिन इसके बाद जो नजारा सामने आया उसे देखकर तो लोगों के मुंह से चीख निकल गई। उनके सामने 16.5 फीट लंबा और तकरीबन 80 किलो वजनी सांप था। इतना भीमकाय अजगर तो वन विभाग के अधिकारयों ने भी नहीं देखा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

यूजर्स ने जताया आश्चर्य़

सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई है, इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा गया। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, “यह अब अजगर का घर है। मैं इसके साथ फाइट नहीं कर सकता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "और यह एक बार के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं है।"