गूगल ने आज का डूडल एनिमेटेड फॉर्मेट में बनाया है। लोगों को यह डूडल काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि 21 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को दिसंबर संक्रांति, हिमल संक्रांति या फिर हाइबरनल संक्रांति के नाम से भी लोग जानते हैं।

करियर डेस्क. हर खास मौकों को गूगल अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता है। सर्च इंजन Google ने विंटर सीजन 2021 को लेकर एक खास डूडल बनाया है। Google Doodle वर्ष की सबसे लंबी रात का जश्न मनाने के लिए बनाया गया है। आज के डूडल में एक कांटेदार जंगली चूहे को बर्फ पर चलते हुए दिखाया गया है। जबकि, चारों तरफ बर्फ की चादर है। आज का दिन Winter Solstice को मार्क करता है जिसे December solstice भी कहा जाता है। जिस तरह Winter Solstice सर्दियों में होता है ठीक उसी तरह गर्मियों में Summer Solstice भी होता है। यह जून की 21 तारीख के आस-पास आता है। इस दिन, दिन सबसे लंबा होता है और रात सबसे छोटी होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शीतकालीन संक्रांति के रूप में सेलिब्रेट करते हैं आज का दिन
गूगल ने आज का डूडल एनिमेटेड फॉर्मेट में बनाया है। लोगों को यह डूडल काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि 21 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को दिसंबर संक्रांति, हिमल संक्रांति या फिर हाइबरनल संक्रांति के नाम से भी लोग जानते हैं। यहां आपको बता दें कि इस तरह की घटना तब होती है, जब पृथ्वी का एक ध्रुव अपनी अधिकतम दूरी पर सूर्य से दूर झुका होता है। 21 या 22 दिसंबर को हर वर्ष कनाडा, अमेरिका, भारत, रूस, ब्रिटेन, चीन जैसे देशों में शीतकालीन संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। आप भी इस दिन को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो आपको कैसा लगा आज का डूडल कमेंट कर जरूर बताएं।

भारत के कई इलाकों में जोरदार ठंड
भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। आधे दिसंबर के बाद ठंड का मिजाज बहुत तेजी से बदला है, उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजस्थान और मैदानी इलाकों के जमने की वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: असम में इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज पद पर निकली वैकेंसी, केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

Job Alert: ग्रेजुएट युवाओं के लिए IIAP में जॉब करने का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी