गुजरात में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने 26 लोगों की जान ले ली है। कई इलाकों में पानी इतना भर गया है कि मगरमच्छ घरों की छतों तक पहुँच गए हैं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

वायरल न्यूज, Gujarat Floods : पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में मूसलाधार बारिश जारी है। बीते तीन दिनों में बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद, राजकोट, मोरबी, आणंद, भरूच, महिसागर, खेड़ा, जूनागढ़ जिलों में वर्षा ने खूब तांडव मचाया है। वहीं बाढ़ के इलाकों में मगरमच्छों का खौफ भी देखा जा रहा है। कई गांवों और शहरों में इतना पानी भर गया है कि मगरमच्छ बहकर यहां आ गए हैं। इस बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक घर की छत पर मगरमच्छ को आराम करते देखा जा सकता है।

वडोदरा में बिगड़े हालात

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वडोदरा में भारी बारिश के बाद हालात इस कदर खराब हैं कि घरों पहली मंजिल पानी में डूब गई है। कई जगहों पर छतों पर मगरमच्छ आराम फरमा रहे हैं। गुरुवार सुबह ( 29 अगस्त ) अकोटा स्टेडियम इलाकेके घरों के टैरेस पर मगरमच्छ का कब्जा हो गया । छत पर सुप्त हालातों में एक मगरमच्छ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल एक शख्स ने इस सीन को अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। अब इंटरनेट पर ये क्लिप वायरल है । 

वीडियो पर नहीं हो रहा लोगों को भरोसा

@PTI_News पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ शिकार करने के बाद एकदम शांत अंदाज में छत पर आराम फरमा रहा है। कई लोगों को तो वीडियो पर भी भरोसा नहीं हो रहा है। एक यूजर ने लिखा -भाई ये तो समझ से परे है कि ये साहब छत पर कैसे पहुंचा होगा। वहीं कई लोगों ने बाढ़ के लिए सरकार की ही खिंचाई कर दी । 


देखें वायरल वीडियो- 

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें- 
ईंट-भट्टे वाले के बेटे का वीडियो वायरल, क्यूटनेस में शाहरुख को दी मात!