वीडियो में राजकुमारी को विमान के इकॉनमी क्लास में चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वो किसी आम यात्री की तरह ही सफर कर रही हैं। सीट पर बैठते ही वो थकान के मारे सो गईं।

जापानी राजकुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें राजकुमारी काको ब्राजील की फ्लाइट में इकॉनमी क्लास में बैठी आराम करती दिख रही हैं। 30 साल की काको जापानी शाही परिवार की सदस्य और राजा नरुहितो की भतीजी हैं। अपनी सादगी और विनम्रता के लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल हो रही तस्वीर में राजकुमारी काको एक घरेलू उड़ान में खिड़की के पास सिर रखकर सोती हुई दिख रही हैं। ये तस्वीर 11 दिन के ब्राजील दौरे के दौरान ली गई थी। SCMP की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार अलग-अलग जगहों पर जाने के बाद राजकुमारी काफी थकी हुई थीं। ब्राजील सरकार के न्योते पर ये दौरा हुआ था, जहाँ उन्हें आठ शहरों का दौरा करना था।

वीडियो में राजकुमारी को विमान के इकॉनमी क्लास में चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वो किसी आम यात्री की तरह ही सफर कर रही हैं। सीट पर बैठते ही वो थकान के मारे सो गईं।

Scroll to load tweet…

इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतनी जगह घूमने के बाद कोई भी थक जाएगा। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि काको एक राजकुमारी होने के बावजूद बिल्कुल सादगी से पेश आती हैं। कई लोगों ने इस बात की भी तारीफ की कि उन्होंने इकॉनमी क्लास में सफर किया।

इस वीडियो और तस्वीरों के वायरल होने के बाद राजकुमारी काको के चाहने वालों की संख्या बढ़ गई है। काको की बड़ी बहन राजकुमारी माको ने 2021 में शाही परिवार छोड़कर अपने कॉलेज के दोस्त से शादी कर ली थी और न्यूयॉर्क में रहने लगी थीं। इसके बाद से काको पर लोगों का ध्यान ज्यादा गया। वो कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने लगीं और अकेले ही अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में शाही परिवार का प्रतिनिधित्व करने लगीं।