सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल है. वीडियो में एक लड़का झूला झूलता दिख रहा है। झूला जब ऊंचाई पर जाता है तो वो डर जाता है और कुछ ऐसा बोलता है, जिसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

नई दिल्ली।सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल स्टोरी शेयर होती रहती है। इन दिनों एक फनी वीडियो शेयर हो रही है। जिसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आपको बता दें कि, वीडियो एक लड़के की है जो झूला-झूलते हुए डरकर कुछ ऐसा बोल रहा है, जिसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झूला झूलते लड़के का वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में लड़के और उसके साथ झूले पर बैठा शख्स हरियाणा भाषा में बात कर रहा है। जिसमें लड़का झूला ऊंचाई पर जाते हुए डरता हुआ दिखाई दे रहा है। और उस लड़के को बोल रहा है इसको रोक दे, मुझे दिक्कत होगी। रोक दे मित्र...रोक दे मित्र'। इसको सुनकर आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएगे। 

डायडॉग पर बन रहे हैं मीम

लड़के के 'रोक दे मित्र' डायडॉग को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इस पर कई तरह के मीम भी बन रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को एडिट करके इसके अलग-अलग तरह के वर्जन भी बनाए जा रहे हैं। वीडियो में लड़के के रोक दे मित्र डायलॉग को म्यूजिकल बीट के साथ भी एडिट किया गया है।

View post on Instagram

वीडियो पर बन चुका है गाना

वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के का नाम साहिल शिमला बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स इसकी तुलना पहले वायरल हो चुके 'भाई बस लैंड करा दे, भाई 500 ज्यादा ले ले लेकिन लैंड करा दे' वाले वीडियो से कर रहे हैं। वीडियो पर लोगों के फनी रिएक्शन भी आ रहे हैं। साहिल के साथ हरियाणवी में गाना भी रिलीज किया गया है। 

ऐसी ही और कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती रहती हैं। जिनको देखकर लोगों को कभी हंसी भी आती है और रोना भी। लेकिन ये सबसे ज्यादा इंटरनेट सेंसेशन बन जाती हैं। जिसको देखना हर किसी को पसंद होता है।

ये भी पढ़ें...

पति ने क्यों कहा, डिलीवरी के वक्त लेबर रूम में तुम्हारा देवर भी रहेगा, ये सुनकर भड़क गई पत्नी

मेरा चेहरा-होंठ सबकुछ कॉपी कर लिया, एडल्ट डॉल के लिए खुद के चेहरे के इस्तेमाल पर भड़की मॉडल

नेता हो तो ऐसी: लेबर पेन हुआ तो साइकिल चलाकर हॉस्पिटल पहुंची, इसके बाद जो हुआ पूरी दुनिया कर रही सलाम