सोशल मीडिया सेंसेशन अफ्रीका के किली पॉल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडियो पर वह इस बार किसी गाने पर डांस करते नहीं दिख रहे बल्कि राम का भजन गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी बहन नीमा पॉल भी हैं। 

ट्रेंडिंग न्यूज। सोशल मीडिया पर रोजाना ही कई सारे वीडियो अपलोड किए जाते हैं। हमें रोजाना कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया सेंसशन किली पॉल के कई सारे वीडियो वायरल हो चुके हैं जिससे उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है। उनके वीडियो में उनकी बहन नीमा पॉल भी रहती हैं। अफ्रीका के इन दोनों भाई बहन की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं किली पॉल
किली पॉल के कई सारे हिन्दी गानों और भोजपुरी गीतों पर डांस वीडियो वायरल हुए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल ने अपनी पहचान बना ली है। फिलहाल किली पॉल का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह राम रस में डूबे नजर आ रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से पहले सोशल मीडिया प्रभु राम के कई गीत और भजन वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अफ्रीका के इन दोनों भाई बहन का वीडियो भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। 

राम के भजन में लीन किली
किली पॉल को इस बार सोशल मीडिया यूजर्स ने नए अंदाज में देखा है। इस बार वह किसी डांस वीडियो में नहीं बल्कि राम के भजन गाते दिख रहे हैं। किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल 'राम सिया राम, सिया राम जय-जय राम गीत गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी डांस मूव्स नहीं हैं। वह भजन गुनगुनाने के साथ हाथ उठाकर राम का नाम लेते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं।

किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल के वीडियो को @upmita नाम के ऑफिशयल एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। किली और नीमा के इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…