क्या कोई शख्स अपने साथ सीक्रेट एजेंट्स को वॉशरूम में ले जाएगा। अपनी पॉटी और पेशाब को फ्लश न कराकर उसे सील पैक कराएगा। ऐसा होता है और यह करते हैं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन। यह हम नहीं कह रहे बल्कि, एक फ्रेंच मैग्जीन ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। 

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन बेहद रहस्यमयी शख्स हैं। उनके बारे में सच-सच और बेहद पुख्ता तौर पर कोई नहीं बता सकता। सिर्फ पुतिन ही वह शख्स हैं, जो अपने बारे में सबसे बेहतर जानते हैं। इसके अलावा, कोई और दूसरा शख्स ऐसा नहीं है, जो उनके बारे में बखूबी जानता हो या जानने का दावा कर सकता हो। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन की तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें कैंसर है, जो खतरनाक रूप ले चुका है। इसकी वजह से आंखों समेत कई अंगों ने काम करना बंद दिया है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि उन्हें सिजोफ्रेनिया हो गया है। 

पुतिन के साथ रेगुलर बॉडीगार्ड के साथ-साथ स्पेशल सीक्रेट एजेंट की टीम भी जाती है 
अब पुतिन से जुड़ी एक और नई चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यह खबर एक फ्रेंच मैग्जीन ने प्रकाशित की है। इसमें दावा किया गया है कि पुतिन रूस के बाहर जब भी जाते हैं, तो उनके साथ रेगुलर बॉडीगार्ड के अलावा स्पेशल सीक्रेट एजेंट टीम भी जाती है। यह टीम पुतिन के साथ हर जगह जाती है। जी हां, आपने सही पढ़ा। हर जगह मतलब हर जगह। वॉशरूम में भी। देखा जाए तो यह टीम इसी लिए साथ जाती भी है कि जब पुतिन वॉशरूम में पेशाब या पॉटी करने जाएंगे, तब यह टीम वहां साथ में होगी। 

पुतिन की हेल्थ रिपोर्ट लीक न हो, इसके लिए कुछ भी नहीं छोड़ा जाता 
इस टीम का काम होता है कि पुतिन जब पॉटी या पेशाब कर लें, तो उसे फ्लश नहीं किया जाए बल्कि, एक खास बैग में पैक करके सील करना और उसे रूस भेजना इस टीम का पहला काम होता है। इसकी हैरान करने वाली वजह भी है। दरअसल, यह पूरा तामझाम इसलिए होता है कि पुतिन के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी कहीं लीक नहीं हो जाए। उन्हें क्या बीमारी है या उनके डीएनए को लेकर कोई गलत इस्तेमाल न हो या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें किसी के हाथ न लगने पाए। ऐसी ही कई और चीजों को लेकर उनके लिए यह पूरी व्यवस्था की जाती है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

YouTube पर पोस्ट हुआ था ये पहला वीडियो, जानिए 18 सेकेंड के इस वीडियो को मिले थे कितने व्यूज

एक पैकेट कंडोम की कीमत तुम क्या जानो बाबू... इस देश में कंडोम से सस्ती मिलती है, बाइक, टीवी और ज्वेलरी

25 साल की युवती ने बुजुर्ग के सामने उतारे कपड़े, पूछा- मैं कैसी लग रही हूं, और फिर...