ट्विटर पर इस वीडियो को 56 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने इस वीडियो को देखकर हैरानी जाहिर की।

ट्रेंडिंग डेस्क. जंगल के राजा 'शेर' को करीब देखकर ही लोग पसीना छोड़ देते हैं, लेकिन इस शेरनी को देखकर आप भी सोचेंगे कि ये शेरनी ही है या कुछ और? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग शेर देखने के लिए जंगल सफारी कर रहे होते हैं। तभी एक शेरनी अचानक गाड़ी के पास आती है और गाड़ी धीमी पड़ते ही अंदर घुस जाती है। उसके बाद जो हुआ, उसपर यकीन करना बेहद मुश्किल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

56 लाख लोग देख चुके ये वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर पर @OTerrifying नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसपर 56 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी के अंदर घुसकर शेरनी अपने स्वभाव के विपरीत सभी टूरिस्ट से प्यार से लिपट जाती है और किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाती। ये वीडियो कहां का है इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। वीडियो पोस्ट करने वाले पेज ने वीडियो के साथ लिखा है, 'वाइल्ड लाइफ का एक नया अनुभव'। इस वीडियो पर हजारों कमेंट भी आ चुके हैं, ज्यादातर लोगों ने इस वीडियो को देखकर हैरानी जाहिर की। एक शख्स ने लिखा, 'यकीन करना मुश्किल है..लेकिन मेरे साथ ऐसा हुआ होता तो मैं उसेन बोल्ट से भी तेज भागता।' देखें वीडियो...

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें : विशाल एनाकोंडा ने शख्स को काटा, एक नहीं दो-तीन बार

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...