वायरल क्लिप को लड़की की मां अमेलिया (एमी) ​​जोन्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। क्लिप में छोटी लड़की की लिस्ट का एक स्नैपशॉट दिखाया गया है।

नई दिल्ली. क्रिसमस खुशी और गर्मजोशी का त्योहार है। खासकर बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिलता है। क्रिसमस से पहले सांता क्लॉज से खिलौनें और गिफ्ट लेने की एक लंबी लिस्ट तैयार होती है। हालांकि, एक बच्ची ने क्रिसमस पर ऐसा गिफ्ट मांग दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गिफ्ट में बच्ची ने अपनी दादी से गले मिलने की विश मांग दी। वायरल हुए वीडियो में लड़की को अपने दादी को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग भावुक हुए और कई मैसेज किए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की की मां ने वीडियो किया पोस्ट
वायरल क्लिप को लड़की की मां अमेलिया (एमी) ​​जोन्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। क्लिप में छोटी लड़की की लिस्ट का एक स्नैपशॉट दिखाया गया है। वह लिस्ट के मुताबिक, क्रिसमस के लिए एक पालतू जानवर, एक मेडिकल किट और दादी से गले मिलने की इच्छा जाहिर की है। उसने यह भी लिखा था कि इनमें से अगर कुछ भी नहीं हुआ तो भी ठीक है। कोई बात नहीं। इसके बाद लड़की को आंखों पर पट्टी बांधे हुए देखा जा सकता है, जबकि उसकी दादी कार में उसका इंतजार कर रही है। वीडियो खत्म होते ही महिला अपनी पोती को गले लगाने के लिए कार से बाहर निकलती है। 

View post on Instagram

वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था, इस साल उनकी सबसे बड़ी क्रिसमस इच्छा पूरी हुई। ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद इस क्लिप को करीब 1 लाख बार देखा जा चुका है। छोटी लड़की और उसकी दादी के मिलन को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग इमोशनल हुए। एक यूजर ने लिखा, आह, इसने मुझे रुला दिया। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, यह अब तक का सबसे प्यारा वीडियो है जिसे मैंने सोशल मीडिया पर देखा है।

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक