इस बार कॉमनवेल्थ गेम में खिलाड़ियों की ओर से किए गए अच्छे प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, नई पीढ़ी की उम्मीद जगाता एक शानदार वीडियो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। 

मुंबई। मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक नई पोस्ट में बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जिसे प्रतिभा की अगली पीढ़ी नाम दिया जा रहा है। इस छोटी वीडियो क्लिप में लड़का बीच सड़क पर जबरदस्त कलाबाजियां करता दिख रहा है और लोग सड़क किनारे खड़े होकर उसे एकटक देखे जा रहे हैं। लड़के की कलाबाजियां वाकई इतनी जबरदस्त हैं कि इसे देखकर हर कोई आनंद महिंद्रा की तरह मंत्रमुग्ध हो जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के बारे में बताते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि यह क्लिप उन्हें एक दोस्त ने शेयर की, जिसने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के पास एक गांव में लड़के को देखा था। महिंद्रा ने इस लड़के को इतनी आसानी से जबरदस्त कलाबाजियां करते देख इसकी काफी तारीफ की है। खासकर, इस बार कॉमनवेल्थ गेम में पदकों की हुई बारिश को देखते हुए उन्होंने उम्मीद की है कि अगली पीढ़ी और अच्छा करने जा रही है। 

Scroll to load tweet…

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, कॉमनवेल्थ गेम 2022 में भारत को मिले बहुत से पदकों के बाद अब अगली पीढ़ी भी आकार ले रही है। वह भी जिन्हें अभी किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिला है। हमें इस प्रतिभा को फास्ट ट्रैक पर लाने की जरूरत है। यह वीडियो एक दोस्त ने शेयर किया है, जिसने इस लड़के को तिरुनेलवेली के पास गांव में देखा है। केवल 17 सेकेंड की इस क्लिप को अब तक लगभग 8 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 47 हजार 300 से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। 58 सौ से अधिक यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि लगभग साढ़े तीन सौ यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट किए हैं। 

'भाग्य किसी न किसी रूप में इस लड़के तक जरूर पहुंचेगा'
एक यूजर ने लिखा, अगर वह बिना प्रशिक्षण ऐसा कर रहा है, तो समझो कि ट्रेनिंग के बाद ओलंपिक खेलों में क्या धमाल मचाएगा। कृपया उसे खोजो और उचित ट्रेनिंग के लिए भेजिए। दूसरे यूजर ने लिखा, निश्चित रूप से भाग्य किसी भी रूप में लड़के के पास जाएगा और उसकी मदद करेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, सच है सर, मैंने हाल ही में टीवी पर एक डांस रियलिटी शो देखा, जिसमें डांस करते हुए बच्चों का स्टंट देखकर हैरान रह गया। मुझे लगता है कि वे ट्रेनिंग के बाद जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में जाएं, तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बता दें कि आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर करीब 90 लाख फॉलोवर्स हैं। वे अक्सर प्रेरणादायक और मजेदार कंटेट पोस्ट करते रहते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे