महिंद्रा की थार गाड़ी के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। वीडियो में एक थार गाड़ी को चालक नदी में उतार ले गया है। चालक थार गाड़ी से ही नदी पार कर रहा है। यूजर्स ने ट्वीट कर कहा आनंद महिंद्रा से इसका चालान आप ही भर दो। 

वायरल डेस्क। महिंद्रा की थार गाड़ी यूथ की पहली पसंद बनी हुई है। महिंद्रा की थार गाड़ी बेदद दामदार और माचो टाइप पर्सनालिटी वाले युवकों को खास तौर से पसंद आ रही है। थार ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लेकिन फिलहास थार गाड़ी किसी और मामले को लेकर चर्चा में आ गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थार गाड़ी का वीडियो वायलर
सोशल मीडिया पर महिंद्रा की थार गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बात ये है इस वीडियो में एक चालक लंबे जाम से काफी परेशान हो गया था तो उसने पास बह रही नदी में थार कुदा दी। नदी ज्यादा गहरी नहीं थी तो उसने थार गाड़ी से नदी पार कीष। वीडियो में चालक थार गाड़ी से ही नदी पार करता नजर आ रहा है। 

पढ़ें OMG ! खाने में नहीं मिला मटन तो तोड़ दी शादी, दुल्हन के घर से वापस लौटी बारात

वीडियो पर यूजर्स के कमेंट
यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच काफी तेजी से वायरल हुआ है। कुछ यूजर तो थार गाड़ी के इतने फैन हो चुके हैं कि वीडियो का लाइक कर हैं और गाड़ी को दमदार बताते हुए उसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं कुछ यूजर नदी में गाड़ी उतरने की निंदा कर रहे हैं। नदी को गंदी करने के लिए चालक को दोषी भी बता रहे हैं।

आनंद महिंद्रा से चालान वसूलने का भी ट्वीट
कुछ यूजर आरोपी चालक को पकड़कर उसका चालान करने की मांग कर रहे हैं। चालक पर नदी को दूषित करने का भी आरोप लग रहे हैं। कुछ यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहें हैं। एक यूजर ने तो आनंद महिंद्रा से ही चालान भरने को कहा है। 

Scroll to load tweet…