कर्नाटक में एक कॉलेज गर्ल का पीछा करना, परेशान करना युवक को भारी पड़ गया। कॉलेज स्टूडेंट्स और स्थानीय लोगों ने बीच सड़क आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। यह वीडियो वायरल हो गया है। 

Karnataka College Student. कर्नाटक में एक कॉलेज स्टूडेंट्स ने युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई की और इश्क की भूत बीच सड़क पर ही उतार दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो यह आदमी, उस लड़की का अक्सर पीछा करता था जिससे वह तंग आ चुकी थी। यह घटना कर्नाटक के उडूपी जिले की है, जहां लड़की ने हिम्मत दिखाई और बीच सड़क पर ही आशिक मिजाय युवक को चप्पलों से धो डाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्थानीय लोगों से माफी मांगता रहा छेड़छाड़ का आरोपी

कर्नाटक के उडुपी जिले में युवक की पिटाई का यह वीडियो वायरल है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक स्थानीय लोगों से रहम की भीख मांग रहा है लेकिन लड़की इतने गुस्से में है कि लगातार पीटे ही जा रही है। युवक ने खुद को बचाने की भी कोशिश नहीं की और लड़की के हाथ से मार खाता रहा। लोगों ने बताया कि यह लड़की जब भी कॉलेज से अपने हॉस्टल जाती थी तो यह हमेशा उसका पीछा करता रहता था। परेशान लड़की ने स्थानीय लोगों की मदद मांगी और युवक को जमकर धुन दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बस में छेड़छाड़ की शिकायत सोशल मीडिया पर

कर्नाटक में ही करीब 1 वर्ष पहले एक महिला ने बस में हुई छेड़छाड़ और बदतमीजी की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बस में बदमाश ने उस महिला के साथ जो भी किया, उसने सोशल मीडिया पर उसे लिखकर शेयर कर दिया। कुछ दिनों के बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा था। इस घटना के बाद महिला ने फिर सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा कि हमें सिर्फ आवाज उठाने की देरी है, लोग मदद के लिए सामने जरूर आएंगे। अब वह महिला दूसरी महिलाओं और लड़कियों की कहानियां भी शेयर करती हैं।

यह भी पढ़ें

Digital Payment: दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन कर टॉप पर पहुंचा भारत, जानें किन देशों को छोड़ा पीछे?