जापान के एक शख्स ने टूटे-फूटे घरों को सस्ता खरीदकर, मरम्मत करके किराए पर देकर करोड़ों कमाए हैं। कम दाम और मामूली मरम्मत से वो 200 से ज़्यादा घरों का मालिक बन गया है।

पैसे कमाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन यह तरीका अनोखा है। एक शख्स अपने शहर में टूटे-फूटे और खंडहर हो चुके घरों को कम दामों में खरीदकर, उनकी मरम्मत करके किराए पर दे रहा है और करोड़ों कमा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जापान के ओसाका के रहने वाले 38 वर्षीय हयातो कवामुरा ने ऐसे 200 से ज्यादा घर खरीदे हैं और उन्हें किराए पर दे रहे हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अब तक किराए से 8.2 करोड़ रुपये कमाए हैं। उन्होंने रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक नए तरीके से कामयाबी हासिल की है।

23 साल की उम्र में, हयातो कवामुरा ने 1.7 मिलियन येन (10.1 लाख रुपये) में एक पुराना फ्लैट नीलामी में खरीदा। मामूली मरम्मत के बाद, उन्होंने इसे छह साल बाद 4.3 मिलियन येन (₹25.6 लाख) में बेच दिया, लेकिन इससे पहले उन्होंने 340,000 येन (₹2 लाख) सालाना किराए के रूप में कमाए।

वह मुख्य रूप से 1 मिलियन येन (6 लाख रुपये) से कम कीमत वाले पुराने घर खरीदते हैं। फिर, वह उन घरों की मामूली मरम्मत करते हैं। उनका उद्देश्य कम खर्च में जल्दी मुनाफा कमाना है, इसलिए वह इन घरों को कम किराए पर दे देते हैं। इस तरह से उन्होंने अब तक 200 घर खरीदे, किराए पर दिए और फिर बेच दिए।