इस वीडियो को ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के पेज से शेयर किया गया जिसे 7 लाख 33 हजार बार देखा जा चुका है।

वायरल डेस्क. रील्स बनाकर ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में लोग अब सारी हदें पार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने तो लाइक्स और व्यूज पाने के लिए मुंह के अंदर बम रखकर ही फोड़ लिया। इस शख्स ने बाकायदा फेसबुक पर लाइव किया और लोगों को बताया कि वो क्या हरकत करने जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंह में बम फोड़ने की सनक

इस वीडियो को ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के पेज से शेयर किया गया जिसे 7 लाख 33 हजार बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये सनकी शख्स अपने मुंह में एक छोटा सा पटाखा रखकर आग लगा लेता है और कुछ ही सेकंड में उसके मुंह के अंदर से जोर की आवाज सुनाई देती है।

वीडियो पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर मजे लेने शुरू दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, अच्छा है तुमने मुंह के अंदर पटाखा लगाकर जलाया कहीं और नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बस यही देखने के लिए मैं अबतक जिंदा था।' एक और यूजर ने लिखा, 'बेहतर होगा कि तुम व्यूज से कुछ डॉलर्स कमाने की जगह अपने दांतों को बचाओ क्योंकि बम से अगर एक दांत भी टूट गया तो उसमें इतने पैसे लग जाएंगे जितने व्यूज से नहीं मिलने वाले।' देखें वीडियो…

Scroll to load tweet…

यह भी देखें : Best Driver : रोंगटे खड़े कर देने वाली ड्राइविंग, पहाड़ के सकरे रास्ते पर इस तरह मोड़ी कार कि देखते रह गए लोग

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...