एक कर्मचारी ने अपने बॉस के घर में आग लगा दी। गनीमत यह थी कि जब घटना हुई, तब घर में कोई नहीं था। कर्मचारी ने बॉस के घर में आग लगाने की जो वजह बताई, वह हैरान करने वाली थी। 

नई दिल्ली। क्या सच में आत्माएं होती हैं। अगर होती हैं तो क्या किसी को ऐसा आदेश दे सकती हैं कि वह शख्स किसी के घर में आग लगा दे। यह तो पता नहीं कि ऐसा होता है या नहीं, मगर अमरीका में एक शख्स ने अपने बॉस के घर को जलाकर राख कर दिया। गनीमत यह थी जब यह घटना हुई, तब घर में कोई नहीं था। घटना को अंजाम देने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना फ्लोरिडा के सेंट पीट्सबर्ग की है। यहां 54 साल के थान्ह हा (Thanh Ha) ने शख्स का कहना है कि वह बॉस से नाराज नही था। यह काम उसने आत्माओं के कहने पर किया है। कर्मचारी ने जिस घर को जलाया, उसमें बॉस रह नहीं रहा था बल्कि, हाल ही में उसने इस घर को खरीदा था और रेनोवेशन वर्क करा रहा था। इसके बाद जल्द ही वह इसमें परिवार सहित शिफ्ट होने वाला था। 

बॉस के घर पहुंचा, थोड़ी देर बाद बाहर आया तो पीछे से आग की लपटें उठ रही थीं 
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, जिसमें थान्ह हा अपनी बाइक से बॉस के घर के पास आता है। बाइक कुछ दूर खड़ी करने के बाद वह बॉस के इस निर्माणाधीन घर में चला जाता है। इस दौरान सीसीटीवी में दिखा कि वह पहचाने जाने के डर से अपना चेहरा छिपा रहा था और इसके लिए उसने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। कुछ देर बाद वह घर से बाहर आया, तब तक पीछे से आग की लपटें भी निकलने लगी थीं। 

आग हादसे वश नहीं लगी, कर्मचारी ने आत्माओं के कहने पर लगाई 
इससे पुलिस को स्पष्ट हो गया कि आग किसी हादसे वश नहीं लगी थी कि बल्कि, लगाई गई थी। आग लगाने के बाद वह बाइक स्टार्ट कर भाग गया। हालांकि, इस दौरान वह बेहद हड़बड़ी में दिखाई दे रहा था। पुलिस ने बताया कि हमने जांच के बाद शख्स की पहचान की। वह ऑफिस में ही काम करने वाला 54 साल का थान्ह हा था। पूछताछ में उसने आग लगाने की बात स्वीकार तो कर ली, मगर वजह जो बताया वह हैरान करने वाली थी। थान्ह ने बताया कि वह अपने बॉस से गुस्सा नहीं था और न ही गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया। यह काम उसने आत्माओं के कहने पर की है। उन्होंने ही उससे ऐसा करने को कहा था। हालांकि पुलिस ने थान्ह की इस दलील को नहीं माना और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह