वायरल वीडियो में मुंबई लोकल ट्रेन पर महिला पत्थर फेंकती दिख रही है। इससे सामने वाली ट्रेन का शीशा टूट जाता है। अब महिला के कृत्य को लेकर है कि लोगों में भारी नाराजगी है। वे उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

Woman Throws Stone Oncoming Train Windshield: भारत आखिर क्यों 'डेवलपिंग' स्टेटस बना हुआ है। विकसित राष्ट्र बनने में आखिर कहां समस्या आ रही है। आखिर लोग सरकारी संपत्ति को लेकर क्यों इतने लापरवाह और बेपरवाह होते हैं। क्या इसका नुकसान में उन्हें कोई फायदा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक महिला अपना पूरा फस्ट्रेशन लोकल ट्रेन पर उतारती दिख रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने ट्रेन के ड्राइवर को बनाया निशाना?

r/indiameme पर यूजर yaarkyakaru द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को मुंबई की लोकल में सवार है। वो गेट पर खड़ी हुई है। उसके हाथ में एक बड़ा सा पत्थर है। जैसे ही दूसरी लोकल ट्रेन सामने से आ रही होती है। ये महिला पूरी ताकत से उस ट्रेने के सामने के शीशे पर पत्थर मार देती है। जिससे उसका कांच डैमेज हो जाता है। इस बीच दोनों ट्रेन आगे बढती जाती है। वहीं ये महिला एक बार फिर झांककर सामने वाली ट्रेन के ड्राइवर को चैंलेंज करती है। शायद वो ये देख रहा होता है कि उसकी ट्रेन में किसने पत्थर चलिया है। वहीं ये महिला अंगुली दिखाकर उसे फिर आगे सतर्क रहने की चुनौती देती दिख रही है।

आखिर किससे नाराज है आम आदमी

यह सीन मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल लाइफ और उसके तनाव को भी दर्शाता है, जहां छोटी-छोटी बातों पर इंसान आपा खो देता है। अब इस वीडियो पर खब कमेंट्स भी आ रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसी हरकतें इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारों के बावजूद विकास को अवरुद्ध करती हैं। वहीं, कुछ फैक्ट-चेकर्स का कहना है कि यह वीडियो रियल में वेस्ट बंगाल के ईस्टर्न रेलवे नेटवर्क का हो सकता है, न कि मुंबई लोकल का। वहीं मुंबई पुलिस ने भी इसे GRP को टैग किया था, लेकिन लोकेशन अभी तक कन्फर्म नहीं हुई। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसी वजह से हम विकसित राष्ट्र नहीं बन पा रहे हैं। वही दूसरे यूजर ने इस महिला की पहचान करके इस उचित सजा देने की मांग की है।