इस वीडियो को yogesh_club नामक पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें शादी में आया एक मेहमान डीजे की बीट्स पर मुर्गा बन जाता है।

वायरल डेस्क. सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादियों-पार्टियों में ऐसा एक न एक डांस होता ही है जो लोगों का ध्यान खींच लेता है। इसी तरह का एक ‘मुर्गा डांस’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सालों पहले लाेग मुर्गा डांस गाने पर जमकर डांस किया करते थे, वहीं इस शख्स ने इसपर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि लोग लोटपोट हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुर्गा या मोर डांस?

इस वीडियो को yogesh_club नामक पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें शादी में आया एक मेहमान डीजे की बीट्स पर मुर्गा बन जाता है। मुर्गा डांस को देख बाकी मेहमान भी वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। डांस कर रहा शख्स अजीबोगरीब अंदाज में डांस स्टेप करता है, जैसे सचमुच उसके अंदर मुर्गे की आत्मा आ गई हो। वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘बस कर भाई अब क्या अंडा भी देगा’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये मुर्गा नहीं मोर डांस है’। देखें वीडियो…

View post on Instagram

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…