यूक्रेन की महिला सैनिकों (Ukraine female army) को पकड़ने के बाद रूस के सैनिक (Russian Army) उन्हें तरह-तरह की यातनाएं दे रहे हैं। यूक्रेन की मानवाधिकार एजेंसी (Human Rights Agency) ने दावा किया है रूसी सैनिक यूक्रेन की महिला सैनिकों के कपड़े पुरूष सैनिकों के सामने ही उतरवा रहे हैं। यही नही, उनके बाल भी काटे जा रहे हैं और भूखा रखा जा रहा है। 

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस (Russia-Ukraine war) के बीच युद्ध लंबा खिंच रहा है। करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुई यह जंग अब भीषण दौर में पहुंच गई है। दावा किया जा रहा है कि रूसी सैनिक (Russian Army) यूक्रेन के नागरिकों का नरसंहार कर रहे हैं। बुचा नरसंहार की तस्वीरों और वीडियो ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, जंग के दौरान जिन शहरों से रूसी सैनिक गुजर रहे हैं, वहां लूटपाट मचा रहे हैं। महिलाओं से रेप कर रहे हैं। पुरूषों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। वहीं, यूक्रेन ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। यूक्रेन सरकार के मुताबिक, रूस की सेना ने उनसे युद्ध के दौरान पकड़ी गई यूक्रेन की महिला सैनिकों को जमकर प्रताड़ित किया और उनसे शर्मनाक हर की। 

Scroll to load tweet…

यूक्रेन के सैनिकों को कब्जे में लेने के बाद बेलारूस और फिर रूस ले जाया गया 
यूक्रेन के मानवाधिकार एजेंसी की ओर से बताया गया है कि रूस के सैनिकों ने यूक्रेन की करीब एक दर्जन महिला सैनिकों को बंदी बना रखा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सेना ने हाल ही में पकड़े गए यूक्रेन के 86 सैनिकों को छोड़ दिया है। इसमें 15 महिला सैनिक शामिल थीं। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की महिला सैनिकों को अपने कब्जे में लेने के बाद उन्हें बेलारूस और वहां से रूस ले जाया गया। यहां इन्हें तरह-तरह की यातनाएं दी जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें: इंसानों नहीं, जानवरों के लिए भी कब्रगाह बना यूक्रेन, देखें भयावह तस्वीरें

महिला सैनिकों को खासतौर पर प्रताड़ित किया जा रहा 
अधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि महिला सैनिकों को पुरूष सैनिकों के सामने ही कपड़े उतारने पर मजबूर किया जा रहा है। यहां तक कि महिला सैनिकों के बाल भी काट दिए गए। कुछ सैनिकों को बुरी तरह मारा गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। यह युद्धबंदियों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है। मानवाधिकार एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कई सैनिकोंं को खाना नहीं दिया, जा रहा, जिससे उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

इन मनहूस नंबरों पर भूलकर भी न करें फोन वरना...

नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ

रूसी सैनिक घर में घुसे, पति को गोली मारी, बच्चों के सामने उनकी मां से रेप किया