यूके की रहने वाली एक महिला छुट्टियां (Vacation) मनाने के लिए स्पेन गई हुई थी। इस दौरान वहां एक हादसा  (Accident) हुआ औऱ उस हादसे में उसकी हाइट कम हो गई। ये दावा खुद महिला ने किया है। 

ट्रेंडिंग डेस्क. आपने लोगों की हाइट (Height) बढ़ते सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी की हाइट कम होते सुना है। शायद नहीं। लेकिन एक ऐसा मामाला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। एक हादसे के बाद एक महिला की हाइट करीब 4 इंच कम हो गई है। दरअसल, यूके की रहने वाली एक महिला छुट्टियां (Vacation) मनाने के लिए स्पेन गई हुई थी। इस दौरान वहां एक हादसा (Accident) हुआ औऱ उस हादसे में उसकी हाइट कम हो गई। ये दावा खुद महिला ने किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- इस फसल की खेती से कमा सकते हैं 10 लाख तक की कमाई, 350 क्विंटल तक होता है उत्पादन

दरअसल, घटना साल 2019 की है। जेनिफर प्रोक्‍टर नाम की एक महिला अपनी छुट्टियां मनाने स्‍पेन गई थी। जेनिफर प्रोक्‍टर पेशे से एक टीचर थीं। यहां वो वॉटर स्लाइड करने गई इस दौरान उनके साथ हादसा हुआ। जेनिफर अक्वालैंड वॉटर पार्क में स्लाइडिंग करने के लिए 40 फीट उंचाई पर थी इस दौरान वो यहां बने पुल से टकरा गईं जिस कारण उनके रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद महिला को कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा। इस दौरान उसकी सर्जरी भी की गई। हादसे के बाद जब महिला ठीक होकर आई तो उसने दावा किया कि इस हादसे के बाद उसकी हाइट कम हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Agriculture News: 60 दिनों में तैयार होती है ये फसल, बाजार में हमेशा रहती हैं डिमांड, जानें कितनी होती है कमाई

महिला ने कहा कि हादसे के पहले उसकी हाइट 5 फीट 11 इंच थी लेकिन जब वो अस्पताल से ठीक होकर वापस लौटी तो उसकी हाइट 4 इंच कम हो गई थी। अब उसकी हाइट 5 फीट 7 इंच रह गई है। हादसा होने और हाइट कम होने होने के बबाद महिला ने उस वाटर पार्क पर केस किया है। महिला का कहना है कि इस हादसे के बाद उसकी नौकरी चली गई और उसे कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। महिला ने वॉटर पार्क की कंपनी पर 5 लाख यूरो के मुआवजे के लिए केस किया है। इस मामले में कोर्ट में भी केस दायर किया गया है।