ये वीडियो सड़क से गुजर रही एक कार के डैश कैम में रिकॉर्ड हो गया था। वीडियो को अबतक 26 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वायरल डेस्क. कई बार शांत दिखने वाले जानवर भी कितने खतरनाक हो सकते हैं उसका अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकते हैं। दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की सड़क पार करती नजर आती है। सड़क पार करने के दौरान भेड़ों का एक झुंड अचानक लड़की को घेर लेता है तभी एक भेड़ लड़की पर हमला कर देती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जान के पीछे पड़ी भेड़

भेड़ के टक्कर मारने से लड़की सड़क पर गिर जाती है और भेड़ों का झुंड आगे बढ़ जाता है। इसके पहले की लड़की वापस उठ पाती वही भेड़ पीछे से आकर लड़की को अपने सींग से जोरदार टक्कर मारती है, जिससे लड़की का मुंह सड़क पर जोर से टकराता है। भेड़ को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह लड़की की जान लेकर ही मानेगी। आगे क्या हुआ इस वीडियो में नहीं है पर सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरान हैं।

भेड़ की हरकत देख हैरान हुए लोग

वायरल वीडियो में भेड़ की हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या वो लड़की जिंदा बची?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान उस लड़की को कितने टांके लगे?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भेड़ का दूसरा अटैक काफी खतरनाक था।’ बता दें कि ये वीडियो सड़क से गुजर रही एक कार के डैश कैम में रिकॉर्ड हो गया था। वीडियो को अबतक 26 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। देखें वीडियो…

Scroll to load tweet…

यह भी देखें : बिकनी गर्ल और किसिंग सीन के बाद अब दिल्ली मेट्रो में 'हसीना बहा के पसीना' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…