मेलिसा को आखिरी बार 21 नवंबर को सेंटरच में उसके घर पर देखा गया था। आरोपी ने बताया कि मेलिसा 22 नवंबर को दोनों के बीच बहस हुई और वह घर से बाहर चली गई।

लंदन. क्राइम की कई खबरें (Crime News) बेहद चौंकाने (Shocking) वाली होती हैं। कुछ में तो मौत की वजह हैरान कर देती है। ऐसी ही एक वारदात आइलैंड (Island) में हुई। यहां एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। लॉन्ग आइलैंड में रहने वाली मेलिसा मोलिनारी (Melissa Molinari) न्यूयॉर्क में लापता होने के लगभग तीन हफ्ते बाद प्लास्टिक में लिपटी मृत पाई गई। पुलिस ने कहा कि 38 साल की महिला को उसके पति मार्सेलो मोलिनारी ने कथित तौर पर 20 बार चाकू (Stabbed 20 Times) मार दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति को था पत्नी के अफेयर का शख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति को शक था कि पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है। किसी और से संबंध है। कुत्ते ने महिला के शव की खोज की। इसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सफोक काउंटी पुलिस डिटेक्टिव केविन बेयरर ने कहा कि महिला के शरीर की जांच करने पर पता चला कि उसकी बर्बर तरीके से हत्या की गई थी। 

"किसी दूसरे व्यक्ति से एक बच्चा भी था"
सेंट्रल इस्लिप में फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आरोपी मोलिनारी को सेकेंड-डिग्री मर्डर का दोषी ठहराया गया। 43 साल के दोषी ने पुलिस को बताया कि कपल के बीच रिश्तों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। बात तलाक तक पहुंच गई थी। मेलिसा को आखिरी बार 21 नवंबर को सेंटरच में उसके घर पर देखा गया था। आरोपी ने बताया कि मेलिसा 22 नवंबर को दोनों के बीच बहस हुई और वह घर से बाहर चली गई। दोनों के चार बच्चे थे। लेकिन मार्सेलो के साथ पिछले रिश्ते से एक और बच्चा था। आरोपी के वकील क्रिस्टोफर गियो ने कहा कि उन्होंने पुलिस का पूरा सहयोग किया और अपनी बेगुनाही का सबूत दिया।

ये भी पढ़ें...

मंदिर में माथा टेकने से लेकर दुश्मन को आंख दिखाने तक, देश कभी नहीं भूलेगा Bipin Rawat की ये 20 Photos

RIP Bipin Rawat: पीएम मोदी ने कहा वे एक उत्कृष्ट सैनिक थे, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने भी जताया दुख

Eyewitness से जानिए कैसे हुआ Bipin Rawat का Helicopter Crash, सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

Army Chopper Crash: डबल इंजन-PM Modi भी इसी में करते हैं सफर, जानें कितना एडवांस है mi 17 Helicopter