Delhi-Mumbai SpiceJet Flight SG 9282 पर AC बंद होने से नाराज़ यात्रियों ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। प्लेन को रनवे से वापस लौटाया गया, दो Unruly Passengers को CISF ने उतारा। जानिए पूरी घटना। 

SpiceJet AC Controversy: दिल्ली से मुंबई जा रही SpiceJet की फ्लाइट SG 9282 में सोमवार को उस वक्त ड्रामेटिक सीन देखने को मिले जब दो यात्रियों ने कथित तौर पर एसी (AC) न चलने से परेशान होकर कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था तभी यह हंगामा शुरू हुआ। हालांकि, बाद में सीआईएसएफ ने दोनों यात्रियों को विमान से उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

AC चला दो, हम बैठ जाएंगे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि पीछे से आवाज आई कि AC चला दे, हम बैठ जाएंगे। जबकि अन्य यात्री उन्हें समझाते रहे कि प्लेन ऐसे नहीं रोका जा सकता, ये गैरकानूनी है। कुछ यात्रियों ने क्रू से कहा कि CISF को बुलाया जाए और इन troublemakers को उतारा जाए। एक यात्री तो साफ बोला कि जो नहीं जाना चाहते, उन्हें अभी नीचे उतार दो।

स्पाइसजेट ने दी सफाई

SpiceJet ने बयान जारी करते हुए बताया कि 14 जुलाई 2025 को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट SG 9282 में दो यात्री कॉकपिट की ओर जबरन बढ़ने लगे। केबिन क्रू, पायलट और अन्य यात्रियों के कहने पर भी वे अपनी सीटों पर नहीं लौटे। सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को वापस गेट पर लाया गया और दोनों को CISF को सौंप दिया गया।

फ्लाइट 7 घंटे लेट लेकिन कारण साफ नहीं

Flightradar24 के मुताबिक, यह फ्लाइट 12:30 PM पर उड़ान भरने वाली थी लेकिन 7:21 PM पर टेक ऑफ हुआ और मुंबई में 9:05 PM पर लैंड किया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 7 घंटे की देरी का कारण केवल यही हंगामा था या कोई अन्य तकनीकी वजह भी रही।

बार-बार सामने आ रहे बदतमीजी करने वाले या हंगामा करने वाले पैसेंजर्स के केस

एयरलाइन स्टाफ के लिए Unruly Passengers बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में कई शर्मनाक घटनाएं हो चुकी हैं:

  • 2023 में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट में एक भारतीय यात्री ने सहयात्री पर पेशाब कर दिया क्योंकि वह नशे में था।
  • 2022 में भी एयर इंडिया की फ्लाइट में बिजनेस क्लास में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आया था।
  • इन घटनाओं के बाद DGCA (Director General of Civil Aviation) ने सख्त नियम बनाए हैं ताकि विमान में अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

DGCA के नियम और एयरलाइंस की सख्ती

DGCA के नए निर्देशों के अनुसार, Unruly Passengers को फ्लाइट से Offload किया जा सकता है। भविष्य की फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

सोशल मीडिया पर नाराजगी और मजाक दोनों

SpiceJet के इस AC हंगामे को लेकर X (Twitter), Instagram Reels और YouTube Shorts पर कई मीम्स और वीडियो वायरल हो चुके हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या कोई फ्लाइट में AC बंद कर सकता है? अगर कॉकपिट में घुसने की कोशिश यूं होती रही तो सुरक्षा का क्या होगा?