नोएडा सेक्टर 73 के एक फ्लैट में यह चोरी हुई है. सीसीटीवी में कैद हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: फ्लैट के बाहर रखे एक जोड़ी जूते चोरी करते हुए एक स्विगी डिलीवरी एजेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना नोएडा की है. नोएडा सेक्टर 73 के एक फ्लैट में यह चोरी हुई है. सीसीटीवी में कैद हुई घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में नारंगी रंग की स्विगी यूनिफॉर्म और हेलमेट पहने एक व्यक्ति फ्लैट की सीढ़ियों से उतरकर जूते के रैक के पास आता है. दूसरे जूतों के नीचे रखे जूते को उठाकर अपने बैग में रखकर वह व्यक्ति चला जाता है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Scroll to load tweet…