सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की दो लड़कियों की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों बॉयफ्रेंड को लेकर एक-दूसरे को भिड़ गई हैं। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल डेस्क : सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब पाकिस्तान (Pakistan) से वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां पब्लिक प्लेस पर एक-दूसरे लड़ रही हैं। तभी एक ने दूसरे को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे वहां बैठे सभी लोग हैरान रह गए। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच यह लड़ाई बॉयफ्रेंड को लेकर है। लड़की ने दूसरी लड़की को थप्पड़ मारते हुए उस पर चिल्ला रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब पाकिस्तानी लड़की ने दूसरी लड़की को मारा थप्पड़

इस वीडियो को सोशल मीडिया X यानी ट्विटर पर 'घर के कलेश' हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की पब्लिक प्लेस पर बैठी एक लड़की पर चिल्लाती नजर आ रही है। दोनों के बीच बहस चल रही है तभी दूसरी लड़की ने अचानक से उसे जोरदार थप्पड़ मार दी। इसके बाद एक तीसरी लड़की दोनों के बीच झगड़े को सुलझाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं नजर आया।

Scroll to load tweet…

वीडियो पर नेटिजंस ने ली चुटकी

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। अब तक वीडियो को 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ज्यादातर नेटिजंस ने इस पूरे ही मामले में बॉयफ्रेंड को गुनहगार बताया है। उनका कहना है कि यह झगड़ा बेवजह है। कुछ ने इस वीडियो पर कई चुटकुले शेयर किए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'चपेट मारा पहले बोला बाद में। 'सोचने वाली बात है कि बॉयफ्रेंड ने दोनों को सेट किया है, फिर भी ये दोनों आपस में लड़ रही हैं। जाके उसे मारो जिसने दोनों को धोखा किया है।' दूसरे ने लिखा- 'एक लड़की - बूम, स्लैश! बूम, स्लैश! ब्लैक बेल्ट लगती है।' वहीं,एक और यूजर ने लिखा- 'आजकल लड़कियां इतने एक्शन मोड में क्यों हैं?'

इसे भी पढ़ें

42 करोड़ की लॉटरी जीत इस शख्स ने खरीदा तरबूर और फूल, दिल जीत लेगी वजह