सोशल मीडिया पर आपको कब क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल दो महिलाओं के बीच गली में हुई जबरदस्त फाइट का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक आंटी झाड़ू से भाभी की पिटाई कर रही हैं। 

नई दिल्ली। महिलाओं के बीच सार्वजनिक जगहों पर झगड़े कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन जब मिलते हैं, तो गजब होते हैं। आस-पड़ोस की महिलाओं को आपस में लड़ते हुए शायद आपने कभी देखा हो। गली-मोहल्लों में यह अक्सर देखा जाता है। विवाद कभी कूड़ा फेंकने को होता है तो कभी नल से पानी भरने को लेकर। अक्सर बहस बढ़ जाती है और नौबत मारपीट पर पहुंच जाती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई बार यह झगड़ा डंडे और झाड़ृ तक पर पहुंच जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं के बीच गली में जबरदस्त झगड़ा हो रहा है। मोहल्ले के लोग चुपचाप शांति से खड़े होकर फाइट देख रहे हैं। वहीं, चश्मा पहने एक शख्स पीछे से डायरेक्शन दे रहा है कि अब कहां मारना है। तभी एक तीसरी महिला वहां आती है और झाड़ू से पीट रही महिला को कुछ कहती है, जिसके बाद वह रूक जाती है। 

View post on Instagram

एक महिला मार रही, दूसरी बचने की कोशिश कर रही
तीसरी महिला अब उस महिला से लिपट जाती है, जिसकी पिटाई हो रही थी। पिटाई खा रही महिला लिपटकर उससे रोने लगती है और अपनी बात कहती है। वहीं पहली महिला दोनों की बात सुन रही होती है और पीछे से चश्मा लगाए युवक उसे डायरेक्शन देता रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं गली में लड़ रही हैं। एक महिला दूसरी पर झाड़ू की बरसात कर रही है। दूसरी महिला इससे बचने की कोशिश कर रही है।

चुपचाप शांति से फाइट देख रहे लोग 
वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास कुछ लोग खड़े हैं और शांति से फाइट देख रहे हैं। इस बीच वीडियो में एक तीसरी महिला की इंट्री होती है। वह दोनों को अलग करती है और फिर जिस महिला की पिटाई हो रही थी, उससे लिपट जाती है। इस वीडियो को 3 लाख 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुकाहै जबकि करीब सात हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

हटके में खबरें और भी हैं..

वन विभाग के 120 साल पुराने रेस्ट हाउस में रात को हुई अजीब घटना, अधिकारी ने बताया अनुभव

ट्रेन में युवक को सीट पर बैठे-बैठे आ गई नींद, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सब खिलखिलाकर हंसने लगे

महिला ने बनाई मैगी, अंत में मिला दी ऐसी चीज यूजर्स रह गए दंग, बोले- हे भगवान इसे नरक में भेजना

Adidas ने बनाया अश्लील विज्ञापन, हंगामे के बाद बैन, महिलाओं के शरीर के ऊपरी हिस्से को दिखाया न्यूड