बेंगलुरु में एक मकान मालिक द्वारा 3BHK फ्लैट के लिए 19 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट मांगने की घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जानें आखिर पूरा मामला क्या है?

किराए के मकान में रहने के लिए रेंट के साथ डिपॉजिट भी जमा करना पड़ता है, जो घर खाली वक्त वापस मिल जाता है। ये तो लगभग हर शहर में होता है लेकिन इस वक्त सोशल मीजिया पर ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है, जहां एख शख्स से पॉलिसी के तहत लैंडलॉर्ड ने 19 लाख रुपए की मांग कर दी। शख्स ने एख्स पर ट्वीट करते हुए अपनी परेशानी लोगों से साझा की। कुछ ही देर में ये वायरल हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

फ्लैट के लिए 19 लाख रुपए सिक्योरिटी

मामला बेंगलुरू का है। जहां एक मकान मालिक ने 3BHK फ्लैट के लिए 19 लाख रुपये की सिक्योरिटी मांगी, जिससे एक कनेडियन युवक हैरान रह गया। इस खबर पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।कैलेब फ्रीसन ने ट्विटर पर डोमलूर के डायमंड डिस्ट्रिक्ट में एक 3BHK फ्लैट का प्रॉपर्टी लिस्टिंग शेयर किया। फ्लैट का किराया 1.75 लाख रुपये है, लेकिन सिक्योरिटी 19.25 लाख रुपये मांगी गई है।

ट्वीट कर जताई हैरानी 

फ्रीसन ने लिखा, ‘19 लाख की सिक्योरिटी! मकान मालिकों की मांगें अजीब होती जा रही हैं। इतने में तो मैं नई महिंद्रा थार खरीद सकता हूँ। क्या किसी को इंदिरानगर या आसपास 2-3 महीने की सिक्योरिटी वाला कोई घर पता है? 80 हजार से 1 लाख तक किराया दे सकता हूँ।’ नये पोस्ट वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। लोग इतनी बड़ी सिक्योरिटी रकम पर हैरान थे। 

यूजर्स ने लिया जमकर मजे 

एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘किराया बदल सकते हैं, पर सिक्योरिटी नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतने पैसों में तो कहीं और घर ही खरीद लो।' कुछ लोगों ने सलाह दी कि दूसरी जगह कम किराये और सिक्योरिटी वाला घर ढूंढो। अन्य ने लिखा- आप बेंगलुरू के अलावा किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाओ। यहां पर किराया बहुत ज्यादा है। अन्य ने लिखा- फ्लैट है बंगलो नहीं जिसके लिए इतना किराया मांगा जा रहा है। खैर, भारत के बड़े शहरों में लगातार घर महंगे होते जा रहे हैं और अक्सर ऐसे पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है।