सोशल मीडिया पर मशहूर बॉलीवुड मूवी बार बार देखो के चर्चित गाने काला चश्मा का डांस वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इस बार वॉलीबॉल कोर्ट पर गर्ल्स टीम ने खेल के दौरान किए गए डांस पर पोस्ट किया है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत बॉलीवुड मूवी बार बार देखो का मशहूर गाना काला चश्मा.. भले ही चार साल पहले 2018 में रिलीज हुआ हो, मगर इसकी लोकप्रियता अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही। दिलचस्प यह है कि इस गाने के दीवाने सिर्फ देश ही नहीं दुनियाभर में भरे पड़े हैं। अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपको इसके हजारों मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। आप देखेंगे कि लोग इस गाने की धुन पर अब भी उसी चाव से थिरकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिलहाल, वॉलीबॉल खिलाड़ियों की एक टीम का कोर्ट पर ट्रेंडिंग डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अगर आप एक बार देखेंगे तो शायद आपका मन न भरे और बार बार देखना चाहेंगे। बिल्कुल फिल्म के नाम की तरह। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जहां इसे अब तक तीन करोड़ से अधिक बार देखा गया है और पांच लाख 55 हजार से अधिक यूजर्स ने पसंद किया है। 

View post on Instagram

वायरल हो रहे इस वीडियो को व्होलसम मीम वर्ल्ड नाम के अकाउंट हैंडल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस छोटी मगर मजेदार वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि वॉलीबॉल टीम की एक लड़की अपनी साथी खिलाड़ी को गेंद पास करते हुए गाने पर थिरक रही है। इसके बाद गेंद टीम की दूसरी महिला खिलाड़ी को पास किया गया, मगर वह इसे पकड़ने से चूक गई। 

कई और वीडियो सामने आए, जो खूब वायरल हुए 
इसके बाद वह डाइव मारते हुए जमीन पर एक खास स्टाइल में बैठती है और किलर डांस करती है। इसके साथ ही बाकी खिलाड़ी भी शोर मचाते हुए और सीटी बजाते हुए इसमें शामिल हो जाते हैं। हालांकि, यह हाल में इस किलर डांस मूव्स पर बहुत से वीडियो वायरल हुए हैं। इसके पहले युगांडा के बच्चों के एक समूह ने इस गाने पर धमाकेदार डांस किया था। इसके अलावा महिलाओं की किटी पार्टी के दौरान डांस करते हुए यह वीडियो सामने आया, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ