कई बार वैवाहिक जीवन के झगड़े का कारण केवल आपसी ताल-मेल की कमी नहीं होती है बल्कि इसका कारण घर फैली नकारात्मकता भी हो सकती है।

उज्जैन. वास्तु कहता है यदि आपके वैवाहिक जीवन में झगड़े बढ़ने लगे तो आपको अपने बेडरूम में रखी वस्तुओं पर ध्यान देना चाहिए। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों को बारे में बताया गया है, जिनके बेडरूम में रखे होने से आपके दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए इन चीजों को तुरंत अपने बेडरूम से निकाल देना चाहिए। आगे जानिए कौन-सी हैं वे चीजें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. बेडरूम में देवी-देवता, गुरु की तस्वीर या धार्मिक पुस्तकें आदि रखी हुई हैं तो तुरंत हटा देना चाहिए। इन्हें पूजा स्थान पर ही रखना शुभ रहता है। ये सभी चीजें गुरु ग्रह से संबंधित है और वैवाहिक जीवन शुक्र से। ये दोनों एक-दूसरे के शत्रु हैं, इसलिए धार्मिक चीजें बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।
2. पलंग पर काले रंग की चादर या काले रंग के तकिए के कवर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। जिससे पति-पत्नी के रिश्ते में भी नकारात्मकता आने लगती है। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगी चादर का प्रयोग करना चाहिए।
3. हम सभी अपने घर को सजाने के लिए कई तरह की तस्वीरें लगाते हैं इन्हीं में से एक होती है पानी की तस्वीर। बेडरूम में कभी भी लहर वाले पानी की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा बेडरूम में कोई ऐसी तस्वीर न लगाएं जिसमें मायूसी या फिर आक्रामकता दिखाई गई है। ऐसी तस्वीरें पूरे घर में कहीं भी नहीं लगानी चाहिए।
4. यदि आपके बेडरूम में बिजली के खराब उपकरण रखे हो तो उन्हें तुरंत निकाल देना चाहिए। इससे आपको तनाव हो सकता है। इसके साथ ही आपके दांपत्य जीवन में भी समस्याएं बनी रहती हैं।
5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पलंग के ठीक सामने आइना नहीं लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बनती है। इसलिए या तो वहां से शीशा हटा दें या फिर सोते समय उसके ऊपर मोटा कपड़ा डालकर सोना चाहिए।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

उपहार में मिला लाफिंग बुद्धा देता है शुभ फल न कि अपने पैसों से खरीदा हुआ, जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यता

वास्तु टिप्स: वायव्य कोण में दोष होने पर बढ़ जाती है शत्रुओं की संख्या, सुखों में आती है कमी

नौकरी और बिजनेस में नहीं मिल रही सफलता तो ध्यान रखें वास्तु की ये 4 टिप्स

घर पर इन 5 की छाया पड़ना माना जाता है वास्तु दोष, जानिए इससे क्या अशुभ फल मिलते हैं

वास्तु टिप्स: घर में किस दिशा में बनवाना चाहिए मंदिर, कितनी बड़ी होनी चाहिए देव प्रतिमाएं?