धार्मिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार, गुरुवार देवगुरु बृहस्पति का दिन है और देवताओं में भगवान विष्णुजी से संबंधित है।

उज्जैन. जिन लोगों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसती है उन्हें अपार धन की प्राप्ति होती है। वहीं जगत के पालनहार विष्णु जी धन की देवी मां लक्ष्मी के पति हैं। अगर आपके जीवन में पैसों की परेशानी बनी हुई है तो गुरुवार को कुछ आसान उपाय करने से ये दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. कोषाध्यक्ष कुबेर को धन का देवता माना गया है। कुबेर भगवान की कृपा से धन संचय होता है। किसी गुरुवार को तांबे के पतरे पर कुबेर यंत्र अंकित अंकित करवाकर अपने पर्स में रखें। इससे धन संबंधी परेशानी दूर होती है।
2. गुरुवार को गोमती चक्र, कौड़ी, केसर और हल्दी का टुकड़ा इनमें से कोई एक चीज भी आप अपने पर्स में रख सकते हैं। इससे आपके पर्स में हमेशा प्रचुर मात्र में धन बना रहता है। ये सभी चीजें समृद्धि कारक मानी गई हैं।
3. माना जाता है कि केले के वृक्ष में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है। गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करने वाले से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। वे भक्तों को सुख-समृद्धि, शांति का वरदान देते हैं। केले के वृक्ष को शुभ और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।
4. अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब चल रही है और विवाह में बाधा आ रही है तो आपको किसी ज्योतिष से सलाह लेकर बृहस्पति देव का व्रत रखना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
5. गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें, भोजन में केसर का उपयोग करें। विष्णु भगवान के मंदिर में पीले फलों का भोग लगाएं। इसके आपकी सभी परेशानी दूर हो सकती है।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

सूर्य दे रहा हो अशुभ फल तो पहनना चाहिए माणिक, जानें इसे किस धातु की अंगूठी में जड़वाना चाहिए?

केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पहनते हैं लहसुनिया, लेकिन जानिए कब पहनना हो सकता है नुकसानदायक

बिना ज्योतिषीय सलाह के न करें कोई उपाय, इससे आप फंस सकते हैं परेशानियों में, ध्यान रखें ये 10 बातें

मानसिक शांति और सुख-समृद्धि के लिए घर में रखें भगवान बुद्ध की प्रतिमा, इन बातों का भी रखें ध्यान

गोमेद के साथ इन ग्रहों से संबंधित रत्न भूलकर भी न पहनें, इससे बनते हैं दुर्घटना के योग