फेंगशुई (Feng shui tips) चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह पंचतत्वों पर ही आधारित है। ये पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी के सिद्धांत पर काम करता है।

उज्जैन. फेंगशुई (Feng shui tips) में कई ऐसी चीजों या शो-पीस के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और निगेटिविटी खत्म होती है। ऐसी 2 चीजें है फेंगशुई के लव बर्ड और क्रिस्टल लैंप। इन दोनों को घर में रखने से कई तरह की परेशानियां अपने आप ही खत्म हो जाती हैं। फेंगशुई (Feng shui tips) में इन दोनों को बहुत ही खास माना गया है। आगे जानिए इनसे जुड़ी खास बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेंगशुई लव बर्ड ( Feng Shui Love Bird )
1. लव बर्ड जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं। इसकी मूर्ति घर के बेडरूम में रखने से पति पत्नी के बीच मधुर संबंध स्थापित होते हैं।
2. इसकी मूर्ति बैठक रूम में रखने से घर में खुशियों का माहौल होता है।
3. इसे घर में रखने से अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना बढ़ जाती है।
4. इससे घर में शांति, सुख और समृद्धि आती है। इसे घर के दक्षिण पश्‍चिम के कोने में रखने से धन और वैभव की कमी नहीं रहती है।
5. माना जाता है कि इससे घर का वास्तुदोष भी ठीक होता है।

फेंगशुई क्रिस्टल लैंप (feng shui crystal lamp)
1. यह घर में खुशी और पॉजिटिविटी का माहौल क्रिएट करता है। अगर घर में कोई वास्तु दोष है तो वो अपने आप ही दूर हो जाता है।
2. इसे घर में रखने से आय में वृद्धि होती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनने लगते हैं।
3. यह घर की रोशनी में चार चांद लगा देता है। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है।
4. इस लैंप को घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखना चाहिए और समय-समय पर प्रकाशित करते रहना चाहिए। यह जीवन में उजाला भर देता है।
5. इससे बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ती है और घर का एनर्जी लेवल भी।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

उत्तर दिशा से घर में आती है सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी, कुछ उपाय कर इसे और बढ़ाया जा सकता है

Vastu Tips: पितरों की तस्वीर घर में कहां रखनी चाहिए और कहां नहीं? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: घर की बालकनी में न रखें बेकार चीजें, इससे बढ़ती है निगेटिविटी, इन बातों का भी रखें ध्यान

Feng shui tips: लाइफ में बार-बार आ रही हैं परेशानियां तो आजमाएं फेंगशुई के ये आसान टिप्स

पैसों की तंगी का कारण बन सकते हैं ये 3 वास्तु दोष, जानिए कैसे बचें इनसे