वास्तु के अनुसार यदि रंगों का प्रयोग सही प्रकार से किया जाए तो यह नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के साथ ही ये हमारे जीवन में सुख-सौभाग्य में वृद्धि भी कर सकते हैं। परंतु यदि रंगों को चयन सावाधानी से न किया जाए तो यह जीवन में समस्याओं को बढ़ा भी सकते हैं।

उज्जैन. वास्तु में ऐसे रंगों के के बारे में बताया गया है जो नकारात्मकता को दूर करके जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं। आगे जानिए कैसे करें इन रंगों का प्रयोग...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. लाल रंग सभी रंगों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली माना गया है। माना जाता है कि यह रंग सुख-समृद्धि लाने में सहायक हो सकता है। इस रंग का प्रयोग उन कमरों में किया जाना चाहिए जहां पर सदैव हलचल यानी लोगों को आना-जाना रहता हो जैसे ड्राइंग रूम।
2. वास्तुशास्त्र के अनुसार नारंगी रंग के प्रयोग से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और मानसिक मजबूती मिलती है। इस रंग का प्रयोग उस स्थान या कमरे में किया जा सकता है जहां पर परिवार के सदस्य ज्यादा समय गुजारते हो।
3. पीला रंग उत्साह का प्रतीक है। इसके प्रयोग से मन में निराशा का भाव उत्पन्न नहीं होता है। यह रंग व्यक्ति को गंभीर परिस्थितियों का सामना करने की हिम्मत देता है। यही कारण है कि इस रंग को सफलता दिलाने वाला माना जाता है। इसका प्रयोग घर के हॉल में या फिर ड्राइंग रूम में कर सकते हैं।
4. हरे रंग को शांति और सद्भावना का प्रतीक माना गया है। इस रंग का प्रयोग शयन कक्ष में किया जाए तो वैवाहिक जीवन में तनाव नहीं रहता है। इस रंग का प्रयोग करने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है।
5. वास्तु में नीले रंग को सुरक्षा की भावना को प्रबल करने वाला और सत्ययता का प्रतीक माना गया है। इस रंग का प्रयोग करने से जीवन की कठिन परिस्थितियों से निकलने की भावना प्रबल होती है। नीले रंग का प्रयोग उस स्थान पर किया जा सकता है कि जहां आप चिंतन-मनन आदि करते हो।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

टिप्स: बेडरूम में कैसी तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए और किस रंग के चादर का उपयोग करने से बचना चाहिए?

उपहार में मिला लाफिंग बुद्धा देता है शुभ फल न कि अपने पैसों से खरीदा हुआ, जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यता

वास्तु टिप्स: वायव्य कोण में दोष होने पर बढ़ जाती है शत्रुओं की संख्या, सुखों में आती है कमी

नौकरी और बिजनेस में नहीं मिल रही सफलता तो ध्यान रखें वास्तु की ये 4 टिप्स

घर पर इन 5 की छाया पड़ना माना जाता है वास्तु दोष, जानिए इससे क्या अशुभ फल मिलते हैं