विधायक प्रेम नारायण पांडेय की शिकायत पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी मामले का खुलासा नहीं किया गया है। विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने खुद मामले की पुष्टि की है।

गोंडा (Uttar Pradesh) । तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय से बाराबंकी के युवक ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। विधायक की शिकायत पर युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वाट्सअप पर नंबर पर भेजा मैसेज
युवक ने विधायक प्रेम नारायण पांडेय के वाट्सअप नंबर पर रंगदारी का मैसेज भेजा। हिरासत में लिया गया युवक सुधाकर ओझा बाराबंकी का रहने वाला है। उसने रंगदारी न देने पर विधायक व उनके परिवार के जीवन में आग लगा देने की धमकी दी थी। 

विधायक की शिकायत केस दर्ज