उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कुछ खास नहीं कर सकी है। लेकिन पंजाब की जीत पर यूपी के आप नेता जश्न मना रहे हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकालकर आप नेताओं ने कहा कि अब यूपी को जीतने की बारी है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की कई कोशिशों के बाद भी यूपी में सफलता पार्टी के हाथ नही लगी है। लेकिन दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत से उत्तर प्रदेश के आप नेता और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी भले ही यूपी में सत्ता नहीं बना सकी लेकिन पंजाब में जीत के बाद यूपी में आप कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ रही है। पंजाब में मिली आप को प्रचंड जीत का जश्न मनाते हुए आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा के नाम से विजय जुलूस निकाला। इतना ही नहीं अरविंद केजरी वाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए अब दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी आप का झंडा बुलंद करने की शपथ ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत राजनैतिक विकल्प
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा के नाम से निकाले गये विजय जुलूस में मौजूद भारी संख्या में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान सभाजीत सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा जताकर प्रंचड जनादेश दिया है। पंजाब की जीत ने साबित कर दिया है कि देश में आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत राजनैतिक विकल्प के रूप में सामने आई है। पंजाब में मिली इस प्रचंड जीत से देश भर के साथ उत्तर प्रदेश के भी आप नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं और इस जीत का जमकर जश्न मना रहे हैं।

सत्ताधारी योगी सरकार के खिलाफ करेगी संघर्ष
आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि अब आप एक बार फिर नई उर्जा, नये जोश और उत्साह के साथ केजरीवाल मॉडल की उपल्ब्धियों को UP के हर शहर-गांव, कस्बे, गली-मोहल्ले तक ले जायेगी। UP की जनता के बुनियादी मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सत्ताधारी योगी सरकार के खिलाफ खुलकर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की बुदियानी सुविधाओं के लिए योगी आदित्यनाथ के साथ हम पहले भी लड़े थे और आगे भी लड़ते रहेंगे।

दिल्ली और पंजाब के तर्ज पर यूपी में करेंगे झंडा बुलंद
उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने बदलाव की राजनीति की शुरुआत कर दी है। विधानसभा के बाद अब हम नगर निगम, नगर पालिका और लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर UP में भी आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे। आम आदमी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में कुछ खास नहीं कर सकी है, लेकिन पंजाब की जीत पर यूपी के आम आदमी पार्टी के नेता जश्न मना रहे हैं। लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकालकर आप नेताओं ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश को जीतने की बारी है।

यूपी परिवहन निगम ने होली में यात्रियों को दी सौगात, 3500 साधारण एवं एसी बसों का आज से होगा संचालन