यूपी के जिले पीलीभीत के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने के बाद डीजल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। पीड़िता को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के जिले पीलीभीत में बीती सात सितंबर को एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी को डीजल डालकर जला दिया था। जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही किशोरी ने सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। लखनऊ पुलिस किशोरी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंपेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखनऊ के केजीएमयू में कराया गया था भर्ती
जानकारी के अनुसार शहर के माधोटांडा इलाके के एक गांव में किशोरी के साथ सात सितंबर को किशोरी से दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद एक आरोपी ने किशोरी पर डीजल डालकर आग लगा दी थी। आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 10 सितंबर को पीड़िता को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान किशोरी की रविवार रात तीन बजे मौत हो गई। परिवार की गैरमौजूदगी में सात सितंबर को दो युवकों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ इस घटना अंजाम दिया था।

विरोध करने पर आरोपियों ने डाला डीजल
आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को जलाने के बाद वह गंभीर रूप से झुलसने की वजह से बेहोश होकर गिर गई थी। उसको कुछ समय बाद जब होश आया तो उसने पूरी घटना बताई कि पिता सात सितंबर को खेत पर थे और मां पहले से ही मायके गई हुई थी। वह घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे गांव के दो युवक घर में घुस आए और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर घर में रखी केन का सारा डीजल उसके ऊपर उड़ेल कर आग लगा दी। फिर दोनों आरोपी भाग गए। वह चीखती रही, मगर कोई मदद को नहीं आया।

किशोरी करीब 80 फीसदी गई थी झुलस
गंभीर रूप से झुलसने के कारण किशोरी तुरंत बेहोश हो गई। परिवार के लोग घर लौटे तो उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। होश में आने पर उसने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। परिवार वालों के अनुसार किशोरी करीब 80 फीसदी झुलस गई थी लेकिन इतने दिन जिंदा रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। राज्य में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है जिसमें दुष्कर्म करने के बाद आरोपी आग लगाकर जला देते है। ऐसे हैवानों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

सपा ने खत्म किया धरना, मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक