करहल सीट से नामांकन दाखिल करने के साथ ही अखिलेश यादव ने अपनी संपत्ति का विवरण दिया। इसके अनुसार अखिलेश यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को कर्ज दे रखा है। हालांकि अखिलेश यादव खुद अपनी पत्नी डिंपल यादव के कर्जदार हैं। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सोमवार 31 जनवरी को उन्होंने मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी और पत्नी डिंपल यादव की संपत्ति, आय और आपराधिक मामलों का ब्योरा दिया।

घट गई अखिलेश यादव की आय, डिंपल की बढ़ी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में बताया कि उनके पास 40.02 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए नामांकन पर गौर करे तो इसमें 3 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं 2012 में सीएम बनने के बाद अखिलेश की सालाना आया जो 1.25 करोड़ रुपए थी वह अब घटकर 83.98 लाख रुपए हो गई है। जबकि उनकी पत्नी डिंपल यादव की सालाना आय जो 28.31 लाख रुपए थी वह अब बढ़कर 58.92 लाख रुपए हो गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे के कर्जदार है मुलायम सिंह यादव
अखिलेश यादव ने हलफनामे में बताया है कि उन्होंने 32.74 लाख रुपए की 6 अलग-अलग बीमा पॉलिसी ले रखी हैं। अखिलेश ने 2.13 करोड़ रुपए का क्रज अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दे रखा है। ज्ञात हो कि यह कर्ज 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिया गया था। मुलायम सिंह यादव ने आज तक इसे नहीं चुकाया है। 

डिंपल के कर्जदार हैं अखिलेश 
अखिलेश ने अपने हलफनामें में बताया कि उन्होंने पत्नी डिंपल यादव से 8.15 लाख रुपए का कर्ज लिया हुआ है। अखिलेश ने मुलायम ही नहीं 6 अन्य संस्थानों को भी तकरीबन 28 लाख रुपए का कर्ज दिया है।

नगद के मामले में पीछे लेकिन बैंक बैलेंस में डिंपल से हैं आगे 
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पास 1.79 लाख रुपए और पत्नी डिंपल के पास 3.32 लाख रुपए नकद हैं। अखिलेश के पास 7 जबकि डिंपल यादव के पास 11 बैंक खाते हैं। हलफनामे में जानकारी दी गई कि अखिलेश के बैंक खातों में 5.56 करोड़ जबकि डिंपल के बैंक खातों में 2.57 करोड़ रुपए हैं। 
अखिलेश और डिंपल के पास 13 करोड़ की चल संपत्ति है। अखिलेश के पास 17.22 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति तो डिंपल के पास 9.61 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। यानी दोनों की मिलाकर तकरीबन 26.83 करोड़ की अचल संपत्ति अखिलेश के पास है। वहीं डिंपल यादव के पास 59.76 लाख रुपए के गहने हैं। 

जानिए क्या है दोनों के आय से साधन 
अखिलेश यादव ने आय के साधन वेतन, किराए और खेती बताई है। जबकि डिंपल की आय के साथ पूर्व सांसद की पेंशन, किराए और खेती है।