यूपी के अलीगढ़ में एक पति अपनी ही पत्नी को तलाक देना चाहता है। पति कह रहा है कि उसने अब्बा की वजह से निकाह किया था और उसे पत्नी का रंग पसंद नहीं है। मामले को लेकर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। 

अलीगढ़: बन्नादेवी क्षेत्र में दो दोस्त परिवारों में बच्चे के निकाह के कुछ समय बाद से बेटी अपने हल्के रंग के ताने झेल रही है। अब आलम यह है कि पति तलाक की जिद पर अड़ गया है। हालांकि परिवार के समझाने-मनाने के दौर के चलते दंपती पर एक बच्चा भी हो गया। हालांकि उसे घर से निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। हालांकि मुकदमे में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोस्त की मौत के बाद तय किया था निकाह
गौरतलब है कि नई बस्ती और सराय रहमान में दो परिवारों के मुखियाओं के बीच में अच्छी दोस्ती थी। साल 2019 में नई बस्ती निवासी दोस्त सराय रहमान निवासी अपने मित्र के घर खाने का कुछ सामान देने गया था। वहां से वापस आते समय वह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सराय रहमान निवासी दोस्त ने नई बस्ती निवासी दोस्त की बेटी की शादी अपने ही बेटे से तय कर दी। पिता की बात रखने के लिए युवक ने 2019 में शादी भी कर ली। 

बच्चे के जन्म के बाद भी पति नहीं है मानने को तैयार
हालांकि पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसका रंग देखकर नाराज है। वह उसे साथ न रखने की बात करता है। दोनों परिवारों के काफी ज्यादा मनाने पर वह पत्नी के साथ रहने को तैयार हुआ और अब उनके एक बच्चा भी है। लेकिन पति 2022 में युवती को उसके मायके छोड़ गया। इसके बाद से वह मायके में ही आकर रह रही है। पीड़िता को तीन तलाक की धमकी भी दी गई है। इस मामले को लेकर 2022 में महिला ने पति के खिलाफ बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज करवाया था। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला लगातार थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन कोई एक्शन होता दिखाई नहीं दे रहा है। अब उसने अधिकारियों के पास जाकर इस मामले में शिकायत की है।

चिता से डेड बॉडी उठाकर ले गई पुलिस, अंतिम संस्कार के लिए गए थे परिजन तभी मामा ने थाने पहुंचकर कर दिया कारनामा