केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहारनपुर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान वह अखिलेश यादव पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधी जेल में या फिर यूपी के बाहर या फिर अखिलेश की यूपी चुनाव की सूची में। 

सहारनपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहारनपुर में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुरक्षा देने की दिशा में काम किया है। यूपी में आज अपराधी या तो जेल में हैं या अन्य प्रदेश में पलायन कर चुके हैं या अखिलेश यादव की सूची में हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चालीस मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है या निर्माण की प्रक्रिया में हैं। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। नए इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं। जेवर हवाई अड्डा बना है। दिल्ली सहारनपुर फोर लेन बन रहा है। देश में 80 करोड़ और प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को अन्न मिला है। इसी के साथ पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमलावर होते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा काल में राशन नेपाल चला जाता था। विकास को केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है। 

मुजफ्फरनगर में भी सपा पर हुए थे हमलावर 
अमित शाह ने आज मुजफ्फरनगर में भी सपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद अब 2022 में यहां आया हूं और सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी साथ में लेकर आया हूं। बदहाल कानून व्यवस्था को योगी सरकार ने ठीक कर दिया है। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू को लाज नहीं आती, कल यहां कहकर गए हैं कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। अखिलेश बाबू आज मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देता हूं, अगर हिम्मत है तो आंकड़े लेकर प्रेसवार्ता करिए। प्रदेश में लूट, हत्या, अपहरण, छेड़छाड़ के मामलों में गिरावट आई है। इस दौरान वहां मौजूद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि चाहे दंगों के बाद दर्ज मुकदमें हों या सपा सरकार में हुई ज्यादतियां लेकिन अमित शाह ने हमेशा ही हमारा साथ दिया है। 

यूपी चुनाव में न देना उन्हें वोट, वरना लखनऊ की गद्दी पर बैठ जाएंगे दंगे वाले लोग : अमित शाह