लखनऊ. गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकीं आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जेस्टिस गोविंद माथुर ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया। वह प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं। खास बात यह रही कि उनके शपथ ग्रहण में निवर्तमान राज्यपाल रामनाईक भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद नाईक ने उनसे कुर्सी का हस्तांतरण किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 को हुआ था। 1998 में गुजरात की विधायक बनी थीं। भारतीय जनता पार्टी से उनका जुड़ाव 1987 में हुआ था। 2014 के शीर्ष 100 प्रभावशाली भारतीयों में उन्हें सूचीबद्ध किया गया था। 2017 में आनंदीबेन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद वह 2018 में मध्य प्रदेश में राज्यपाल नियुक्त हुईं। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा यूपी सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सेना के मध्य कमान के अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे।

प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल
सरोजिनी नायडू यूपी की पहली महिला राज्यपाल थीं। अब प्रदेश को दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल मिली हैं। जिस समय सरोजिनी नायडू ने शपथ ली थी, उस वक्त उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविंस था। स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू 15 अगस्त 1947 को प्रदेश की राज्यपाल बनीं। वह इस पद पर 2 मार्च 1949 तक रहीं। यूपी में अब तक 33 राज्यपाल हुए हैं। आनंदीबेन पटेल 34 वीं राज्यपाल हैं। राम नाईक उत्तर प्रदेश के 33वें राज्यपाल थे।