साक्षी-अजितेश प्रकरण को लेकर बलिया के भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है। 

बलिया: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने साक्षी-अजितेश प्रकरण में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, साक्षी का निर्णय कामुकता वश लिया गया है। अजितेश कुछ दिनों बाद साक्षी को छोड़ देगा। साक्षी का यह फैसला गलत है। वहीं, उन्होंने मुस्लिमों पर भी विवादित बयान दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बरेली के भरतौल से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने बीते चार जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में दलित युवक अजितेश से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए अपने परिवार से जानमाल का खतरा बताया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की और एसपी बरेली से भी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी व उनके पति की जान को पिता से खतरा है।

इस मसले पर जब पत्रकारों ने सुरेंद्र सिंह से उनका विचार जानने की कोशिश की तो विधायक ने कहा कि साक्षी को अपने इस फैसले पर भविष्य में पश्चाताप करना पड़ेगा। साक्षी ने जिस दलित लड़के अजितेश से शादी की है उसने दो-दो शादियां की हैं। अजितेश साक्षी को रखेगा नहीं, बल्कि कुछ दिनों के बाद छोड़ देगा। उन्होंने कहा कि संबंध हमेशा संस्कारों से होते हैं। पिता और मां बच्चों को अच्छे से रखते हैं।