उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर शाहजहांपुर में आज संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्यराज किशन PPE किट पहनकर नामांकन करने पहुंचे। PPE किट के अलावा वह अपने साथ सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनर भी अपने साथ ले गए थे। 

बरेली: यूपी विधानसभा चुनाव के शहर शाहजहांपुर में आज संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्यराज किशन नामांकन करने पहुंचे। इस बार महामारी के चलते वो अपना नामांकन PPE किट पहनकर करवाने पहुंचे। उन्होंने PPE किट पहनने का मकसद लोगों को और EVM मशीन को संक्रमण से बचाना बताया है। अब तक 19 चुनाव लड़ चुके हैं। PPE किट के अलावा वह अपने साथ सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनर भी ले गए थे। जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की भी जांच की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दे कि किशन अब तक नगर पालिका सदस्य, नगर पालिकाध्यक्ष, विधानसभा, लोकसभा तथा विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। किशन की पहचान लोगों के बीच फिल्मों के प्रचारक के रूप में थी। कई तरह की आवाज में प्रचार की वजह से उनकी एक अलग ही पहचान थी। लेकिन अब उनकी पहचान सबसे ज्यादा चुनाव लड़ने वाले नेता के रूप में होने लगी है। चुनाव लड़ने का उनका मुख्य उद्देश्य जीत या हार के लिए नहीं बल्कि चर्चा में बने रहने के लिए रहता हैं।

आपको बता दें कि 48 साल से चुनाव लड़ रहे किशन इस बार फिर चुनावी मैदान में हैं। लेकिन अभी तक उनको एक बार भी जीत नहीं मिल सकी है। वैद्यराज किशन पहले भी नामांकन कराने के लिए अर्थी पर लेटकर, घोड़े पर बैठकर, दूल्हा बनकर, भैंसे पर बैठकर, यमराज बनकर अपना नामांकन कर चुके हैं।